
बारिश से रबी की बुआई में होगी देरी, फसलों में नुकसान की बढ़ी आशंका
टोंक. जिले में गुरुवार को कई स्थानों पर बरसात हुई। इससे गर्मी का असर कम हो गया। वहीं कई जगह बाजरा व मक्का की पकी फसल में नुकसान की आशंका है। हालांकि कई स्थानों पर रबी की होने वाली बुवाई में बरसात से फायदा होगा। किसान रामलाल गुर्जर ने बताया कि जिले में बाजारा व मक्का की फसल पक गई है। बरसात से उनमें नुकसान होगा। वहीं आगामी दिनों में सरसों की बुवाई में फायदा होगा। इधर, शहर में सुबह से ही बरसात का दौर जारी रहा। सुबह 11 बजे तेज धूप हो गई। दोपहर में फिर से बरसात हुई।
निवाई. शहर में गुरुवार को अच्छी बारिश होने से तेज भरी उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन किसानों की खेतों में बाजरे व मक्का की फसल भीग गई जिससे फसल खराबे का खतरा बढ़ गया। बारिश से किसान ङ्क्षचतित होने लगे। बारिश होने से कई गांवों में सरसों की फसल बुवाई में देरी होगी। गुरुवार की सुबह सात बजे हल्की फुहार थोडी देर तक बरसती रही। आठ बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई और आधे घंटे तक रूकरूकर रिमझिम बारिश होती रही है। सुबह से आकाश में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दोपहर बारह बजे अचानक आकाश में काले बादल छा गए और बिजली चमकने लगी। थोडी देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई और आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश रिमझिम बरसती रही। दोपहर ढाई बजे फिर दस मिनट के लिए मोटी बूंदों के बारिश हुई। तेज बारिश से पहाड पर हल्के झरने भी बहने लगे। सडक़ों पर पानी ही पानी हो गया।
राजमहल. क्षेत्र में बरसात को लेकर किसान ङ्क्षचतित हैं। अधिकतर खेतों में पानी भरने के चलते ज्वार, बाजरा व मक्का आदि की फसलें गलकर खराब हो चुकी है। इन दिनों खेतों में पककर तैयार ज्वार व बाजरा की फसल को किसान समेटने में लगे हैं। ताकि बची फसल सुरक्षित घर ले जा सके। आस पास के खेतों में किसान बाजरे की तैयार फसल काटने के साथ ही कई किसान थ्रेसर मशीन से बाजरे के धान को निकालने का कार्य कर
रहे हैं।
आधा घंटे बरसे मेघ
पलाई. कस्बे सहित क्षेत्र में आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों में कटी पडी बाजरे, उडद की फसल में नुकसान हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली।
Published on:
23 Sept 2022 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
