15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk Voter List Update: फाइनल वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट के इलाके से हजारों नाम हटे

Tonk Voter List 2026: पुनरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद टोंक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 10,80,702 दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Anil Prajapat

Feb 22, 2026

Sachin Pilot

सचिन पायलट। पत्रिका फाइल फोटो

टोंक। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत टोंक जिले की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद टोंक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 10,80,702 दर्ज की गई है।

गहन पुनरीक्षण प्रारंभ होने से पूर्व जिले में कुल 11,50,945 मतदाता पंजीकृत थे। 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में यह संख्या घटकर 10,61,950 रह गई थी। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात अंतिम सूची में 18,752 मतदाताओं (लगभग 1.77 प्रतिशत) की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

अंतिम सूची के अनुसार जिले में 5,61,759 पुरुष, 5,18,939 महिला एवं 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने किया है।

टोंक में पायलट के इलाके से 23,712 नाम हटे

सबसे ज्यादा वोटर्स पूर्व डिप्टी सीएम व टोंक विधायक सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में 23 हजार 712 हटे हैं। यहां पहले 2 लाख 66 हजार 577 मतदाता थे। लेकिन, अब 2 लाख 42 हजार 8650 मतदाता रह गए हैं। वहीं, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के विधानसभा क्षेत्र टोडारायसिंह-मालपुरा में सबसे कम 14 हजार 197 वोटर्स के नाम हटे हैं। पहले यहां 2 लाख 80 हजार 735 वोटर्स थे। लेकिन, अब 2 लाख 66 हजार 538 रह गए हैं।

अमैप्ड व तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं पर कार्रवाई

प्रारूप सूची में 13,156 अमैप्ड मतदाता तथा 2,14,865 तार्किक विसंगति वाले मतदाता चिन्हित किए गए थे। कुल 2,28,021 मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया। सुनवाई के उपरांत 3,270 मतदाता अपात्र पाए गए, जबकि 2,24,751 मतदाताओं को पात्र मानते हुए अंतिम सूची में शामिल किया गया।

क्षेत्रवार अंतिम स्थिति

विधानसभा सीटपुरुषमहिलाट्रांसजेंडरकुल मतदाता
मालपुरा1,37,4251,29,13212,66,558
निवाई1,44,4551,32,73402,77,189
टोंक1,26,2471,16,61622,42,865
देवली-उनियारा1,53,6321,40,45712,94,090
जिला कुल5,61,7595,18,939410,80,702

नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया सतत

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना या प्रविष्टियों में संशोधन एक सतत प्रक्रिया है। इसके लिए फॉर्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाइन वोटर्स पोर्टल अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से भरे जा सकते हैं। निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की है।