29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Budget 2024 : भजनलाल सरकार की पहला लेखानुदान, हो सकती है ये 6 बड़ी घोषणाएं !

Rajasthan Budget 2024 : विधानसभा में भजनलाल सरकार की पहला लेखानुदान गुरुवार को पेश होगा। इस बजट में सरकार से नई भर्तियां, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने जैसी बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है।
2 min read
Google source verification

टोंक

image

Kirti Verma

Feb 08, 2024

bhajanlal_and_diya_kumari_.jpg

Rajasthan Budget 2024 : विधानसभा में भजनलाल सरकार की पहला लेखानुदान गुरुवार को पेश होगा। इस बजट में सरकार से नई भर्तियां, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने जैसी बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को लेखानुदान को अंतिम रूप दिया। 20 साल बाद सीएम की जगह वित्त मंत्री राजस्थान में बजट पेश करेंगी। बजट से लोगों की कई उम्मीदें जुड़ी है। पत्रिका ने बजट को लेकर लोगों के विचार जाने है।

1. युवाओं को मिले रोजगार
औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को आरक्षण के साथ रोजगार देने का प्रावधान किया जाएं। जिससे इंडस्ट्री में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता लागू होगी तथा बेरोजगारी दूर होगी। टोंक, निवाई में औद्योगिक क्षेत्र है जहां स्थानीय से ज्यादा बाहरी लोगों को रोजगार दिया हुआ है।
कन्हैयालाल गुर्जर, धोलाभाटा

2. महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना लागू हो
मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी लखपति दीदी योजना की घोषणा होनी चाहिए। जिससे प्रदेश की स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिल सकेगा। वहीं स्टार्ट अप के लिए महिलाओं को सस्ती रेट पर कर्ज देने की योजना शुरू करने की भी उम्मीद है।
संतोष सैनी, महिला

यह भी पढ़ें : आज पेश होगा लेखानुदान, नई भर्तियां और पेट्रोल-डीजल में राहत की मिल सकती है सौगात

3. अस्पतालों में संसाधन, स्टॉफ की कमी दूर हो
चिकित्सालय में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ के पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की सुविधा नहीं है। सरकार 5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में प्राथमिक चिकित्सालय केंद्र व सामुदायिक चिकित्सालयों में स्त्री रोग, विशेषज्ञ चिकित्सक के पद स्वीकृत करे।
अंतिमा जांगिड़, पीपलू

4. सड़कों की स्थिति सुधरे
जिले में सड़कों की स्थिति बहुत अधिक खराब है। स्टेट हाइवे घोषित हुए लेकिन बजट के अभाव में अधूरे पड़े कार्य दर्द दे रहे हैं। विलेज कनेक्टिविटी बेहतर होनी चाहिए। जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिले। ऐसे में इस बजट में सड़क निर्माण के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें।
राजेश गुर्जर, एडवोकेट

5. गाय संरक्षण को लेकर ठोस कदम उठाएं जाएं
अंतरिम बजट में किसान और पशुपालन को संरक्षण देने की दिशा में घर-घर गाय पालने के लिए सब्सिडी या प्रोत्साहन देने की घोषणा हो। इसके लिए कामधेनु योजना शुरू की गई थी जिसका दायरा बढ़ाया जाएं। गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए खास प्रावधान किए जाएं।
राजेश गौड़, गौसेवक

6. नई भर्तियों की घोषणा हो
अंतरिम बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस सहित सरकारी विभागों में नई भर्तियों की घोषणा की उम्मीद है। अंतरिम बजट में प्रक्रियाधीन भर्तियों के अलावा कुछ नई भर्तियों की घोषणा की जानी चाहिए। जिससे बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर भी सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए।
विष्णु सैनी, पीपलू

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का अपने ही मंत्रियों को 'झटका', अब इस 'फरमाइश' पर रहेगी रोक - फॉर्मूला तय!

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग