आगे उन्होंने कहा कि वोट काटने की रणनीति के तहत कहीं से आदमी पकड़ के लाओ। यह साजिश की राजनीति जब से शुरू हुई है, राजस्थान का विकास ठप हो गया। रघु शर्मा ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि चुनाव में हार जीत का परिणाम तो होता रहेगा, लेकिन भाजपा मुझे यह बता दें क्या विकास किया है। आप 23 तारीख का इंतजार कीजिए…23 छोड़िए, 13 तारीख के बाद ही देख लेना, राजस्थान में 13 तारीख को चुनाव है, उसके बाद ये कत्लेआम करने वाले हैं।