27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्रियों ने जयपुर में लिया फीडबैक, रायशुमारी में सामने आए कई दावेदार, टोंक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan-legislative-assembly-election-2018

टोंक जिला विधानसभा चुनाव

टोंक. जिले की निवाई, मालपुरा, देवली-उनियारा व टोंक विधानसभा क्षेत्र में उतारे जाने वाले भाजपा प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी जयपुर के आमेर स्थित एक होटल में हुई। इसमें विधानसभावार अलग-अलग फीडबैक लिया गया।

टोंक विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी तथा राजस्थान के पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने ली। टोंक से पूर्व विधायक महावीर प्रसाद जैन, विधायक अजीत मेहता, सभापति लक्ष्मी जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, नरेश बंसल, हेमन्त लाम्बा, चन्द्रवीर सिंह चौहान, विष्णु शर्मा, पंडि़त महावीर शर्मा, कमलेश सिंगोदिया, ममता गुर्जर, राजेन्द्र पराणा, अजय सैनी, बीना छामुनिया, ओम प्रकाश गुप्ता ने दावेदारी जताई।

मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए फीडबैक ओम माथुर तथा चुनाव सह संयोजक सतीश पूनिया ने लिया। मालपुरा से विधायक चौधरी के अलावा जिला प्रमुख सत्य नारायण चौधरी, उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, पूर्व विधायक जीतराम चौधरी, सुभाष गालव, इन्दू शेखर, छोगाराम गुर्जर, भंवर चौधरी ने दावेदारी जताई। इधर, विधायक कन्हैयालाल के साथ दिनेश विजय, कृष्ण गोपाल, रोडूलाल, बालाबक्श आदि ने भी ओममाथुर तथा सतीश पूनिया को क्षेत्र का फीडबैक दिया।

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने भी ओम माथुर, सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को फीड बैक दिया। उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, शंकर लाल, रामचन्द्र गुर्जर, शीला मीणा, खूशबू कंवर, पुष्पेन्द्र कंवर ने दावेदारी जताई।

निवाई विधानसभा के लिए भाजपा के दावेदारों की रायशुमारी पर आयोजित बैठक में आधा दर्जन दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें विधायक हीरालाल रैगर, पूर्व प्रत्याशी रहे सतीश चंदेल, अनुसूचित जाति के पूर्व उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, रामसहाय वर्मा, मदनलाल वर्मा एवं पूर्व विधायक डॉ. ग्यारसीलाल परिडवाल के नामों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से फीडबैक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, राजेन्द्रसिंह राठौड, ओम माथुर एवं वी. सतीश ने तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

दावेदारी के नामों के लिए आए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में से विधायक विरोधी गुटों ने बैठक में विरोध जता कई आरोप लगाया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व विकास में भेदभाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने बेदाग छवि के उम्मीदवार को ही विधायक पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही।