2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक आयोजन: प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर विशेष पूजा-अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई

श्री मुनिसुव्रतनाथ स्वामी श्वेताम्बर जैन मंदिर में मंदिर की प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई गई।

2 min read
Google source verification
धार्मिक आयोजन: प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर विशेष पूजा-अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई

धार्मिक आयोजन: प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर विशेष पूजा-अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई

मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर पुरानी तहसील स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ स्वामी श्वेताम्बर जैन मंदिर में मंदिर की प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई गई। अजीत सिंघी ने बताया कि अतुल प्रभा श्रीजी के सान्निध्य में सुबह भगवान का कलशाभिषेक, शांतिधारा कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर के शिखर पर ध्वज पताका चढ़ाई जाकर साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेनराज सिंघी, राहुल जैन, सोहन लाल बिरानी, सुशील जैन, अनिल सिंघी, अजीत रामपुरिया, राजेन्द्र कोठारी सहित जयपुर से आए श्रद्धालु उपस्थित थे।

जिला प्रमुख का किया सम्मान
उपखण्ड के डिग्गी ग्राम स्थित अग्रवाल सेवा सदन में मंगलवार रात्रि को अग्रवाल महिला परिषद की ओर से जिला प्रमुख सरोज बंसल का सम्मान किया गया। जिला प्रमुख सरोल बंसल व नरेश बसंल के डिग्गी पहुंचने पर अग्रवाल महिला परिषद की उपाध्यक्ष हेमलता जैन, सुनीता जैन, कविता जैन कलवाडा सहित समाज के गोविन्द नारायण जैन ने दोनों का माल्यार्पण कर प्रतिक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।


फागोत्सव की रही धूम
टोडारायसिंह. शहर में गत दिनों से मंदिरो में फागोत्सव की धूम रही। यहां एसबीआई बैंक के निकट श्री संकट मोचन बालाजी (बड़ के बालाजी) मंदिर में मंगलवार को फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के तहत मंदिर में बालाजी की झांकी सजाई, जिसमें महिलाओं ने फाल्गुन के भजन गाए नृत्य किया और फुलों की बरसात की। इस दौरान महिला मण्डल अध्यक्ष कमलेश शर्मा, रिंकू विजयवर्गीय, सुनीता विजयवर्गीय, ममता गुप्ता, बबीता गुप्ता, गायत्री देवी शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

खाटूश्याम दर्शनों के लिए रवाना हुए पदयात्री
पीपलू. श्री श्याम पदयात्रा संघ के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की पदयात्रा खाटू नरेश के वार्षिक मेले में शिरकत करने के लिए मंगलवार को रवाना हुई। कोरोना काल के चलते जुलूस के बजाय निशान ध्वज लेकर पदयात्री रवाना हुए। पदयात्रा से जुड़े इंद्रजीत सोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह पीपलू के कूट वाले बालाजी के यहां से खाटू श्याम पदयात्रा श्याम बाबा के निशान (ध्वज) की पूजा अर्चना आरती करने के बाद रवाना हुई। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से पदयात्रियों का स्वागत किया।


खाटू श्याम पदयात्रा आज रवाना होगी
मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर श्री श्याम पदयात्रा मित्र मंडल पदयात्रा संघ के तत्वावधान में बुधवार को खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए 31वीं पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा संघ के पवन मेन्दवास्या ने बताया कि बुधवार को प्रात: 7.30 बजे खवासजी का कटले में स्थित श्री सीताराम मन्दिर से रवाना होगी।