
मालपुरा बृजलालनगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में छोल भराई कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु
मालपुरा. सकल दिगम्बर जैन समाज व अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज मालपुरा के तत्वावधान में आचार्य इन्द्रनन्दी के सान्निध्य में मालपुरा में 19 से 24 मई तक जयपुर रोड स्थित पाण्डुक शिला मन्दिर में श्री शान्तिनाथ जिनबिम्ब एवं मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्सव प्रागंण में होगा। समारोह की सभी धार्मिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य पं. सुधीर कुमार मार्तण्ड व सह-प्रतिष्ठाचार्य पं. मनोज शास्त्री की देखरेख में होगी।
समारोह का शुरुआत 19 मई को सुबह घटयात्रा व ध्वजारोहण के साथ होगा। शनिवार को समारोह स्थल पर मेहन्दी की रस्म व महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष ताराचन्द जैन ने बताया कि महोत्सव के तहत समारोह स्थल पर तीन डोम पाण्डाल बनाए गए है।
शनिवार को दोपहर में समारोह स्थल पर पंचकल्याणक महोत्सव के सभी पात्रों के मेहन्दी की रस्म में मेहन्दी लगाई जाएगी तथा महिला मण्डलों की ओर से महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा।
बृजलालनगर में हुई छोल भराई की रस्म:-पंचकल्याणक महोत्सव के तहत मन्दिरों में चल रही विनतियों कार्यक्रम के तहत गुरुवार की रात को बृजलालनगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में भगवान के माता-पिता बने पदमचन्द जैन-लाड देवी कागला की महावीर महिला मण्डल संरक्षक अनिता पराणा,
अध्यक्ष इन्दू जैन, मंत्री सुमन जैन, विमला सौगाणी, मुन्ना जैन, नीलू जैन सोनू लावा सहित महिला मण्डल की सदस्यों ने छोल भराई की। गायिका अन्नू गणवरिया, डिम्पल विजय की ओर से जैन भजनों की प्रस्तुति दी गई।
छोल भराई व विनतियां कार्यक्रम में ज्ञानमति महिला मण्डल, शांतिनाथ महिला मण्डल, पाण्डुक शिला महिला मण्डल, महावीर महिला मण्डल, वीर महिला मण्डल, आदिनाथ महिला मण्डल की सदस्य महिलाओं सहित समाज की महिलाओं की ओर से प्रस्तुति दी गई।
Published on:
18 May 2019 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
