13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक कार्यक्रम: श्रीमद् भागवत कथा, प्रभात फेरी में उमड़े लोग

सदगुरू सर्वेश्वर उत्तम सेवा संस्थान की ओर से शहर के गांधी खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को संत उत्तम स्वामी ने कहा कि संसार का आश्रय लेने से मनुष्य अनाथ ही रहता है। मनुय सनाथ तो तब होता है, जब परमात्मा का आश्रय ग्रहण करता है।

2 min read
Google source verification
Srimad Bhagwat Katha

टोडारायसिंह दतोब में रामधुनी कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी में नाचते श्रद्धालु।

टोंक. सदगुरू सर्वेश्वर उत्तम सेवा संस्थान की ओर से शहर के गांधी खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को संत उत्तम स्वामी ने कहा कि संसार का आश्रय लेने से मनुष्य अनाथ ही रहता है।

read more : सर्द रात में चोरों की धमाचौकड़ी, तीन दुकानों के ताले तोडकर चोरी का प्रयास

मनुय सनाथ तो तब होता है, जब परमात्मा का आश्रय ग्रहण करता है। मीरा के समान ‘मेरे तो गिरधर गोपाल-दूसरों न कोई’ वाला भाव ही व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि राम व हनुमान की तरह पूछ रखो, जिससे उनकी पूछ बहुत लम्बी है, मनुष्य की तरह नहीं। मनुष्य पूछ आगे यानि नाक पर नहीं रखे, बल्कि नहीं पीछे रखे।

read more : बिजली चोरी पर 12 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

अंहकार के कारण झगड़े होते हैं। मनुष्य परमात्मा के बिना नहीं रह सकता है, पर परमात्मा मनुष्य के बिना रह सकता है। यथा दृष्टि वैसी सृष्टि है। इस मांैके पर दिनेश चौरासिया, मणिकांत गर्ग, पूर्व विधायक अजीत मेहता, रामवतार धाभाई, महेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।


आर्य समाज की ओर से रविवार को सत्यार्थ प्रकाश का पठन किया गया। आर्य समाज के जगदीश चन्द कसेरा ने बताया कि सौभाग्य और दुर्भाग्य मनुष्य की दुर्बलता के भय है, पुरुषार्थ ही सबका नियामन है। पुरुषार्थ ही स्वयं सौभाग्य को खींच लाता है। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।


राम दरबार की झांकी सजाई
टोडारायसिंह. मण्डल सदस्यों ने रविवार को दतोब में नगर परिक्रमा की। रामधुनी मण्डल के तहत आयोजित रामधुनी कार्यक्रम व प्रभात फेरी में सुबह शिव मंदिर से सूरज जाट ने पूजा अर्चना कर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी में विभिन्न गांवों से आए रामधुनी मण्डल ढोलक की थाप, मजीरे की झंकार के बीच अलग-अलग समूह में नाचते गाते हुए चल रहे थे।

जगह-जगह प्रसाद व जलपान की व्यवस्था कर ग्रामीणों ने रामधुनी मण्डलों का स्वागत किया। फेरी के दौरान राम दरबार की झांकी सजाई गई। करीब डेढ़ किमी. लम्बी प्रभात फेरी शिव मंदिर से जाट मोहल्ला, पारीक मोहल्ला, पिनारा मोहल्ला व मुख्य बाजार होते हुए बालाजी मंदिर पहुंची, जहां भण्डारे का आयोजन किया गया।

पूर्व संध्या पर विभिन्न गांवों से आए रामधुनी मण्डलों ने सामूहिक संकीर्तन किया। समापन समारोह में रामधुनी मण्डलों का सम्मान किया गया। इस दौरान सरपंच बनवारी लाल जाट, जीतराम जाट, गणेश पूव्र्या, बृजबिहारी टेलर, बदाम बाई, गणेशलाल धोबी आदि मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग