10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान का विरोध, प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बावजूद सम्बंधित ठेकेदार उक्त दुकान का संचालन आबादी क्षेत्र में करना चाहता है।
2 min read
Google source verification
resistance-to-the-liquor-shop-in-the-population-area

video: आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान का विरोध, प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

टोडारायसिंह. पंवालिया में शराब की दुकान आबादी क्षेत्र में स्थापित करने के विरोध में ग्रामीणों ने मोर व संवारिया मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इधर, आरामपुरा में भी शराब की दुकान का संचालन करने के विरोध में ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि पंवालिया में आबकारी विभाग के तहत शराब की दुकान स्वीकृत हुई है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद सम्बंधित ठेकेदार उक्त दुकान का संचालन आबादी क्षेत्र में करना चाहता है।

रविवार देर रात ठेकेदार समेत करीब डेढ़ दर्जन व्यक्ति क्रेन से कंटेनर (शराब की दुकान) को ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पंवालिया स्थित नायकों के मोहल्ले में रखने पहुंच गए।

जहां महिला व पुरुषो के विरोध करने पर मारपीट व झगड़ा करने पर उतारू हो गए। करीब एक घंटे के विरोध के बाद वे कंटेनर को मोर के बीच रास्ते पर छोड़ कर चले गए। इससे रास्ता जाम हो गया।

इधर, विरोध के चलते ग्रामीणों ने मांदोलाई के रास्ते पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र स्थित उक्त स्थल अनुसूचित जाति मौहल्ला होने के साथ निकट चिकित्सालय, राजीव गांधी सेवा केन्द्र समेत अन्य सरकारी कार्यालय स्थित होने से ग्रामीण महिला-पुरुषों का आना जाना बना रहता है।

इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने अप्रिय वारदात की सम्भावना जताते हुए शराब की दुकान को गांव से 2 किमी. दूर स्थापित करने की मांग की है।

इधर, जाम की सूचना पर पुलिस व आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। आबकारी विभाग वृताधिकारी निर्मला चौधरी ने दोबारा जांच कार्रवाई कर उक्त दुकान को दूसरे स्थान पर स्थापित कराया जाएगा।


- यहां भी है विरोध
क्षेत्र के आरामपुरा ढाणी में भी शराब की दुकान के संचालन करने का विरोध चल रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण बैरवा की अगुवाई में दिए ज्ञापन में बताया कि पथराज मार्ग स्थित अनुसूचित जाति बाहुल्य ढाणी आरामपुरा स्थित है।

जहां पर विरोध के बावजूद सबंधित ठेकेदार शराब की दुकान का संचालन करना चाहता है। इसको लेकर ग्रामीणों में विरोध है। उन्होंने दुकान का संचालन अन्यत्र करने की मांग की ऐसा नहीं करने पर धरना देकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।