2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार

सीआईएसएफ लिंक रोड से बस स्टैण्ड की तरफ घुमाव के दौरान वहां से गुजर रही टोंक डिपो की बस ने कार को टक्कर मार दी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2018, 10:03 AM IST

क्षतिग्रस्त कार

देवली . शहर में गुरुवार को रोडवेज बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

देवली . शहर में गुरुवार को रोडवेज बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार मालिक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पहुंचकर मार्ग पर लगा जाम खुलवाया। कार पटेल नगर निवासी श्याम तिवाड़ी की है। वह सुबह 11 बजे घर से बस स्टैण्ड की तरफ आ रहा था।

इस दौरान सीआईएसएफ लिंक रोड से बस स्टैण्ड की तरफ घुमाव के दौरान वहां से गुजर रही टोंक डिपो की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर उपखण्ड अधिकारी निवास के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तथा मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर थाने के एएसआई रामलाल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। जहां पुलिस बस व कार मालिक दोनों को थाने ले आई।

पुलिस को देख बजरी खाली कर भागा चालक
निवाई. क्षेत्र मेें न्यायालय के आदेश के बाद भी बजरी खनन नहीं रूक पा रहा है। खनन विभाग द्वारा बडागांव क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। गश्त कर रही टीम की सूचना पर एक ट्रक चालक रास्ते में ही बजरी खाली करके भाग गया, जिसका पीछा कर पकडऩे की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने मे सफल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया की रास्ते में पड़ी बजरी से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही कई वाहन फंस गए है। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी मार्ग से बजरी नहीं हटाई गई।


ध्वनि प्रदूषण में दो किया गिरफ्तार
मालपुरा. पुलिस ने गुरुवार को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तेज आवाज में टेप बजाते पाए जाने पर दो जनों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हरिराम कुमावत ने बताया कि सडक़ पर आवागमन के समय वाहन में तेज आवाज में टेप बजाकर ध्वनि प्रदूषण करते पाए जाने पर टोडारायसिंह रोड पर मालियों की ढाणी के निकट पिकअप चालक भागचन्द गुर्जर व केकड़ी रोड़ पेट्रोल पम्प के पास महबूब अली को ट्रेक्टर में तेज आवाज में टेप बजाने पर गिरफ्तार कर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त किया।