टोंक. होली पर्व पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से टोंक आगार की बसों में 73258 यात्रियों ने यात्रा की है। इन यात्रियों से आगार को 5177299 की आय हुई है। महिला दिवस पर महिलाओं को नि:शुल्क करवाई गई। यात्रा से टोंक आगार पर 12 लाख 71 हजार 242 रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार भी पड़ा है।
होली बाद मिली तनख्वाह, अब भी एक माह की बकाया: टोंक आगार में कार्यरत कर्मचारियों को होली पर भी तनख्वाह का इतंजार रहा। इस कारण उनकी होली भी फीकी रही। मुख्यालय से अब कर्मचारियों को जनवरी माह की तनख्वाह दी गई है। इसी प्रकार मार्च का भी करीब आधा माह गुजरने को है। लेकिन फरवरी माह की तनख्वाह अभी भी बकाया चल रही है।
पांच दिनों में 1 लाख किमी. की दूरी की तय
होली पर्व पर 4 से 8 मार्च तक पांच दिन की यात्राओं में टोंक आगार की बसों ने 106486 किमी का सफर तय किया है। प्रदेश के अलावा दिल्ली, फिरोजबाद, फरीदाबाद , श्योपुर (एमपी) आदि राज्यों तक यात्रियों को आवागमन की सेवाएं दी है।
महिला दिवस पर मिला 12 लाख 71 हजार 242 का वित्तीय भार: अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार की ओर से महिलाओं को राजस्थान में नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी है। इससे टोंक आगार की बसों में 17 हजार 455 महिला यात्रियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ लिया है। इससे टोंक आगार को 12 लाख 71 हजार 242 रुपए का वित्तीय भार भी मिला है।
यूं चला यात्री भार का दौर
तारीख किमी आय प्रतिशत यात्री
04 मार्च 26034 1096653 102 15706
05 मार्च 25449 1137286 108 15737
06 मार्च 25726 1248595 117 16877
07 मार्च 9290 354565 92 4056
08 मार्च 19937 1340198 162 20882
&होली पर यात्री भार 117 प्रतिशत रहा है। इससे टोंक आगार को राजस्व मिला है। इसी प्रकार महिला दिवस पर नि:शुल्क यात्रा के कारण टोंक आगार पर वित्तीय भार भी आया है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए मुख्यालय को बिल प्रेषित किए हैं। कर्मचारियों की फरवरी की बकाया तनख्वाह देने की कार्रवाई की जा रही है।
रामचरण गोचर, मुख्य प्रबंधक टोंक आगार।