देवली. हनुमाननगर थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा गांव के समीप निजी फाइनेंस कम्पनी के प्रतिनिधि से बाइक सवार चार आरोपी 81 हजार रुपए से भरा बैग छीन कर ले गए। पीडि़त ने सोमवार देर शाम हनुमाननगर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं लगा।