गांववासियों के साथ बिताए इस समय को पायलट ने बेहद यादगार बताया। उन्होंने कहा कि रतन बैरवा और उनके परिवार ने जिस प्रकार से उनका स्वागत किया, वह सादगी और आत्मीयता का परिचायक है। खास बात यह थी कि रात्रि भोज में स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिसमें सरसों की चटपटी सब्जी और ताजी रोटी शामिल थीं।