10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महर्षि गौतम जयंती पर निकाली शोभायात्रा ,लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

समाज की ओर से गौतम ऋषि की शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं नृत्य करती चल रही थी। वहीं युवा भजन गाते व जयकारे लगाते चल रहे थे।
2 min read
Google source verification
shobha-yatra-concludes-on-maharshi-gautam-jayanti

महर्षि गौतम जयंती पर निकाली शोभायात्रा ,लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

देवली. शहर में शनिवार को गौतम हितकारिणी सभा की ओर से महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास व धार्मिक आस्था के मनाई गई। इस मौके पर कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम हुए। सभा के मीडिया प्रभारी बृजेश भारद्वाज ने बताया कि सुबह मन्दिर परिसर में यज्ञ आयोजित हुआ।

इसमें श्रद्धालुओं ने विधिवत् मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। दोपहर बजे ढाई बजे महर्षि गौतम की मनमोहक झांकी सजाई। इस दौरान समाज की ओर से गौतम ऋषि की शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं नृत्य करती चल रही थी। वहीं युवा भजन गाते व जयकारे लगाते चल रहे थे।

शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होकर ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम धर्मशाला पहुंची। जहां महाआरती का आयोजन हुआ। लोगों ने फूल बरसाकर कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया।

सभा मंत्री कैलाश पंचोली ने बताया कि इस मौके पर समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवाड़ी, उपाध्यक्ष घनश्याम गौतम, कोषाध्यक्ष अभय कुमार समेत पदाधिकारियों ने दो दर्जन प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाज के दानदाताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर नवयुवक मण्डल अध्यक्ष आशीष पंचोली, पूर्व अध्यक्ष अमित गौतम, चेतन शर्मा, अंकुश तिवाड़ी, अनिल गौतम आदि उपस्थित थे।


प्रतिभाओं का किया सम्मान
निवाई. महर्षि गौतम जयन्ती महोत्सव गौतम आश्रम 8 0 फीट रोड पर धूमधाम से मनाया गया। जयन्ती को लेकर शनिवार की सुबह 9 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद गणगौरी बाजार स्थित सीताराम मंदिर से भगवान महर्षि गौतम का जुलूस रवाना हुआ।

जुलूस में नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता बैण्डबाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे तथा चुनरी पहने समाज की महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में गौतम रथ पर भगवान महर्षि गौतम की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी।

शोभायात्रा के गौतम आश्रम पहुंचने पर श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति व समाज के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद समाज के लोगों ने हवन कुण्ड में आहुतियां दी।

दोपहर बाद चार बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सभी कक्षाओं की 75 प्रतिभाओं एवं विशिष्ट प्रतिभा अनिल शर्मा, हरीश गौतम व जहान्वी गौतम का प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर समाज द्वारा सम्मान किया गया। इससे पूर्व महर्षि गौतम जयन्ती महोत्सव की शुरुआत में शुक्रवार को अखण्ड रामचरित मानस के पठन के साथ हुआ। जिसकी पूर्णाहुति शनिवार की सुबह विधिवत हुई।


महर्षि गौतम की प्रतिमा का अभिषेक किया
टोडारायसिंह. महर्षि गौतम जयंती को लेकर शनिवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से अक्षपाद महर्षि गौतम की बैण्डबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गौतम आश्रम पंच महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई गंतव्य स्थल पहुंची।

जहां पर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ महर्षि गौतम की प्रतिमा का अभिषेक कर पूजा अर्चना व महाआरती की गई। कार्यक्रम के तहत वरिष्ठजनों व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

इस दौरान समाज अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश भारद्वाज, महामंत्री बनवारीलाल, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र पांडेता, शिवनारायण भारद्वाज, ओमप्रकाश, नवरत्नमल, उपाध्यक्ष दुर्गालाल, ईश्वरदत्त शर्मा, गिरीराज प्रसाद शर्मा, रामप्रसाद, जगदीश पांडेता व सुनील भारत समेत अन्य युवा व बुजुर्ग मौजूद थे।


महर्षी गौतम की पूजा की
उनियारा. यहां शनिवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षी गौतम की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर में सुबह आयोजित कार्यक्रम में महिला-पुरुषों ने महर्षी गौतम की पूजा अर्चना कर आरती उतार प्रसाद वितरित किया।