22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांखना में पहली बार होगा मान स्तंभ पर विराजमान श्रीजी का महा मस्तकाभिषेक

शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सांखना में निर्मित मान स्तंभ में विराजमान श्रीजी का महा मस्तकाभिषेक समारोह 5 से 12 फरवरी तक आयोजित होगा। उक्त मान स्तंभ का निर्माण 5 वर्ष पूर्व सन 2018 में किया गया था। कार्यक्रम के लिए साखना मंदिर परिसर में विशाल पांडाल एवं मान स्तम्भ तक जाने तक के लिए मंच बनाया गया है।  

2 min read
Google source verification
सांखना में पहली बार होगा मान स्तंभ पर विराजमान श्रीजी का महा मस्तकाभिषेक

सांखना में पहली बार होगा मान स्तंभ पर विराजमान श्रीजी का महा मस्तकाभिषेक

टोंक. शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सांखना में निर्मित मान स्तंभ में विराजमान श्रीजी का महा मस्तकाभिषेक समारोह 5 से 12 फरवरी तक आयोजित होगा। अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश सोनी मंत्री प्यार चंद जैन ने बताया कि आचार्य इंद्र नंदी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके अंतर्गत 8 दिनों तक मान स्तंभ में विराजमान श्रीजी का महा मस्तकाभिषेक किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी राजेश अरिहंत कोषाध्यक्ष मनीष बज ने बताया कि 5 फरवरी प्रात: 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा 9 बजे आहार चर्या 11 बजे झंडारोहण 12.15 बजे से मान स्तंभ के मस्तकाभिषेक का आयोजन होगा। अरिहंत ने बताया कि 5 फरवरी को समाज की ओर से नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है । कार्यक्रम में पदम जैन, शशि जैन का सौधर्म के लिए चयन हुआ है।
इसी प्रकार चित्र अनावरण प्रदीप सोनी रचना जैन, झंडारोहण भागचंद पतासी देवी करेंगे। दीप प्रज्वलन रुचिन जैन पूजा जैन, मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल करेंगे। अध्यक्षता पदम जैन शशि जैन करेंगे। इसी प्रकार भोजन पुण्यार्जक मोहनलाल मोहन बाई जैन होंगे।
शिखर चंद जैन धुआं वालों ने बताया कि 16 सौभाग्यशाली इंद्रों के की और से मान स्तंभ में विराजमान श्रीजी का प्रथम महा मस्तकाभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम पंडित मनोज शास्त्री अंकित शास्त्री, संगीतकार दुर्गेश एंड पार्टी की देखरेख में संपन्न होंगे। प्रकाश पटवारी एवं नरेंद्र जैन भरनी ने बताया कि उक्त मान स्तंभ का निर्माण 5 वर्ष पूर्व सन् 2018 में किया गया था। कार्यक्रम के लिए साखना मंदिर परिसर में विशाल पांडाल एवं मान स्तम्भ तक जाने तक के लिए मंच बनाया गया है।

सिरस. भैरूगंज गांव में बुधवार को पीपल व सालिगराम भगवान के विवाह में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूर्व सीआर देवकरण गुर्जर ने बताया की दूल्हे बने सालगराम भगवान को ङ्क्षसहासन में विराजमान करवाकर बैंड बाजे के साथ निकासी निकाली। गांव में श्री रघुनाथ मंदिर से डीजे हुए बैंड बाजे के साथ ठाकुरजी की निकासी में भजनों व रामधनी पर लोग नाचते गाते चल रहे थे। पंडित प्रवीण शर्मा गिर्राज प्रसाद शर्मा सत्यनारायण शर्मा राजू शर्मा ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पीपल व सालगराम भगवान की पाणिग्रहण संस्कार की रस्म पूरी करवाई। इस मौके पर गांव में श्री रघुनाथ मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया। कार्यक्रम में रामधुनी मंडल खलीलाबाद मौजा, श्योङ्क्षसहपुरा वजीराबाद, खेड़ा, सिरस सहित अन्य गांव के रामधनी मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।