
मालपुरा ध्वजारोहण के साथ विधानमण्डल की शुरुआत करते श्रद्धालु।
मालपुरा. आर्यिका विजयमती के सान्निध्य में बुधवार को कस्बे के श्री पाŸवनाथ दिगबर जैन मन्दिर में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान घटयात्रा व ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ।
ब्रह्मचारिणी अल्पना व विधानाचार्य सुरेश शास्त्री की देखरेख में सुबह श्री पाŸवनाथ दिगबर जैन मन्दिर से घटयात्रा रवाना हुई, जो कस्बे के सभी मार्गों से होते हुई मण्डप स्थल पर पहुंची।जहां अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामगोपाल ठेग्या ने परिवार सहित ध्वजारोहण कर विधानमण्डल की शुरुआत की।
आर्यिका विजयमती के सान्निध्य में मण्डप शुद्धि, गुरु आज्ञा, देवाज्ञा, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा सहित पात्रों का चयन किया गया, जिसमें सौधर्म इन्द्र का सौभाग्य ओमप्रकाश ढीबरू, यज्ञनायक राजू डेठाणी, धनपति कुबेर पदमचन्द ठेग्या, ईशान इन्द्र भागचन्द चांदसेन, सनत्त कुमार इन्द्र ताराचन्द जैन, माहेन्द्र ईन्द्र रामअवतार टोरड़ी, महासती मैना सुन्दरी प्रेमजी मेहन्दवास्या, अखण्ड सौभाग्यवती का सौभाग्य शांतिलाल पचेवर वालों को प्राप्त हुआ।
भागचन्द पारस चन्द जैन चान्दसेन वालों ने दीप जलाकर व महावीर प्रसाद जैन डिग्गी ने चित्र अनावरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कलश यात्रा निकाली
उनियारा. कस्बे में बुधवार सुबह बैण्ड-बाजों एवं भजन कीर्तन के साथ गढ़ रोड स्थित चारभुजा नाथ के मंदिर से कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई।
वैद्विक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार को गढ़ रोड स्थित चारभुजा नाथ के मंदिर से कलश एवं श्रीमद् भागवत पुराण व शालिगराम की शोभायात्रा बैण्डबाजों के साथ शुरू हुई।
कलश यात्रा में लोग धर्मपताका लेकर भजन कीर्तन एवं नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा कटला गेट, मुख्य बाजार, रघुनाथजी के मंदिर, न्यू मार्केट, ककोड़ गेट, सरदार सिंह सर्किल, बस स्टेण्ड, नैनवा रोड तिराहा होते हुए शिव मंदिर पहुंची। जहां कथावाचक व्यास सच्चिदानन्द के सान्निध्य में कलश स्थपित कर गणेश पूजा की गई।
दोपहर को श्रीमद् भागवत कथा वाचन में बालप्रभु ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है। धर्म के प्रति आस्था एवं उस पर व्यय किया गया धन कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इस दौरान सुरेश
पारीक, भजन मीणा, रामस्वरूप मीणा, श्याम,रतनलाल जैन, भंवरलाल शर्मा, सत्यनारायण, कमलेश सहित अनेक प्रबुद्वजन उपस्थित थे।
शीतला माता के मंदिर की रखी नींव
उनियारा. कस्बे के गलवा धाम पर महिलाओं ने शीतला माता मंदिर की नींव रखी। आयोजनकर्ता रामप्रसाद पालीवाल ने बताया कि कस्बे के गलवा धाम पर मंदिर स्थापना के लिए बुधवार सुबह चारभुजानाथ मंदिर से महिलाएं पूजा अर्चना करने के लिए मंगलगीत गाती हुई शीतला माता मंदिर स्थापना स्थल गलवा धाम पर पहुंची, जहां पर उन्होंने नींव का पत्थर रखा। इस दौरान वहां कई महिलाएं उपस्थित थी।
आहुतियां दी
टोडारायसिंह. गोपालपुरा में सप्तमी व्रत के सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को विश्व शांति की कामना को लेकर यज्ञ हवन में आहुतियां दी।
कार्यक्रम के तहत देवनारायण मंदिर में कलश स्थापना के बाद कलशाभिषेक व पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जोड़ो ने विश्व शांति की मंगल कामना करते हुए यज्ञ हवन में आहुतियां दी। शाम सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओंं ने प्रसादी ग्रहण की।
Published on:
14 Mar 2019 10:13 am
