27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुनानक जयन्ती पर सिख समाज ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा, गले मिलकर भाई-चारे व सदभावना का संदेश दिया

guru Nanak Jayanti: सिख समाज की ओर से गुरुनानक जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष सुख समृद्धि के लिए अरदास की गई।

2 min read
Google source verification
गुरुनानक जयन्ती पर सिख समाज ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा, गले मिलकर भाई-चारे व सदभावना का संदेश दिया

गुरुनानक जयन्ती पर सिख समाज ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा, गले मिलकर भाई-चारे व सदभावना का संदेश दिया

देवली. सिख समाज की ओर से गुरुनानक जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष सुख समृद्धि के लिए अरदास की गई। दोपहर को विभिन्न कायक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सुरी ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी दिग्विजयसिंह तथा समाजसेवीयों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मनजीत सिंह, भगवान सेठी, डॉ.गुरमीतसिंह सेठी, कमेटी के प्रवक्ता गोविन्द सिंह सेठी,अमरचन्द बिलोची, प्रीतपाल सिंह सहित सिन्धी, बिलोची, समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे। अटूट लंगर प्रसादी में शहर के विभिन्न समाजों के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। दोपहर 3:00 बजे गुरुवाणी बोलते हुए नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। जिसका मार्ग में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी स्वागत किया एवं कीर्तन यात्रा में शामिल लोगों से गले मिलकर भाई-चारे व सदभावना का संदेश दिया।

गुरुनानक जयंती पर निकाली प्रभात फेरी, लंगर का हुआ आयोजन

निवाई. पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में मंगलवार को गुरुनानक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह सिंधी समाज के लोग कायस्थों के मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारे पंहुचे, जहां गुरु ग्रंथ साहिब पर मत्था टेककर दुआ मांगी। तत्पश्चात जुलूस गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभातफेरी में गुरुनानक साहब की झांकी सजाई गई। प्रभातफेरी में लोगों भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए झूलेलाल धर्मशाला पहुंची। जहां पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को अल्पाहार करवाया। तत्पश्चात प्रभात फेरी पुन: गुरुद्वारे पहुंची। जहां आरती कर प्रसाद वितरित किया।

शाम को लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंधी समाज अध्यक्ष दिलीप इसरानी, नरेंद्र डासवाणी, झामनदास सबनानी, मुरली करनाणी, हेमंतदास फू लवानी, लक्ष्मण डासवाणी, शीतल ईसरानी, वासुदेव चंदलानी, देवानंद नेभाणी, रामचंद्र कृपलानी, बलराम रामानी सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद थे।