3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: शिव महाविद्यालय सरोली में शरद महोत्सव पर शहीदों की कविताओं ने भर दिया जोश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
start-of-sharad-festival-in-college

video: शिव महाविद्यालय सरोली में शरद महोत्सव पर शहीदों की कविताओं ने भर दिया जोश

बंथली. शिव महाविद्यालय सरोली मोड़ में तीन दिवसीय शरद महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को निदेशक शिवजीलाल चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शहीदों पर आधारित कविताएं सुना मौजूद छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों में जोश भर दिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि मां भारती विद्यालय जलसीना के सचिव सत्यनारायण चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक बद्रीलाल चौधरी व सेवानिवृत अध्यापक सत्यनारायण तिवाड़ी थे। प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी ने बताया कि आयोजित महोत्सव के पहले दिन छात्राओं की ओर से प्रस्तुत कविता पाठ में शहीद भगतसिंह के उपर लिखि कविताए सुना उन्होंने वाहवाही लूटी तो मौजूद छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों में जोश भर दिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से एकलगान, समूहगान, 100 मीटर दौड़, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कर बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शरद महोत्सव का समापन रविवार को होगा। मंच संवालन व्याख्याता महावीर चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शकुन्तला जैन, डॉ. अल्का सक्सेना, व्याख्याता रमेश मीणा, दीक्षा जैन, महावीर गुर्जर, ऋषपाल गुर्जर, सूरज कुमार, रमेश सोनी सहित अन्य भी मौजूद थे।