1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: पंजाब पुलिस पर राजस्थान के टोंक में पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल; आरोपी को पकड़ने आई थी मोहाली से टीम

Tonk News: आरोपी को पकड़ने आई पंजाब पुलिस से बस्तीवासियों की झड़प हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। पंजाब पुलिस ने फायरिंग कर बचाव का प्रयास किया।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Anil Prajapat

Jul 28, 2025

tonk-news

गांव में खड़ी पंजाब पुलिस की कार व इनसेट में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। फोटो: पत्रिका

टोंक। दूनी थाना क्षेत्र के पोल्याड़ा गांव की समुदाय विशेष बस्ती में दर्ज मामले में आरोपी को पकड़ने आई पंजाब पुलिस से रविवार को बस्तीवासियों की झड़प हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। पंजाब पुलिस ने फायरिंग कर बचाव का प्रयास किया। सूचना पर देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह सहित स्थानीय दूनी पुलिस ने मौके पर पहुंच बीच-बचाव किया।

झड़प व पथराव में पंजाब पुलिस के चार जवान घायल हो गए। इस दौरान पंजाब पुलिस के साथ पंजाब व राजस्थान एसओजी साथ आई थी। मगर वह दूर होने से घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। घटना की सूचना के बाद समुदाय विशेष बस्ती में चार थानों का जाप्ता तैनात किया गया।

पहले पंजाब पुलिस से उलझे, फिर लोगों ने किया पथराव

देवली उपाधीक्षक रामसिंह चौधरी ने बताया कि मोहाली (पंजाब) पुलिस एक मामले में आरोपी की धरपकड़ के लिए पोल्याड़ा समुदाय विशेष बस्ती में दबिश देने पहुंची थी। उनके साथ मोहाली (पंजाब) व राजस्थान एसओजी भी साथ आई थी। पंजाब पुलिस की ओर से धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान बस्ती के महिला-पुरुषों ने पंजाब पुलिस से बहस के बाद झड़प शुरू हो गई और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर पंजाब पुलिस ने बचाव में हवाई व जमीन पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग की पहले अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की थी। बाद में पुलिस बस्ती के दर्जन से अधिक लोगों को डिटेन कर थाने पर ले आई।

सादा वर्दी में आई पुलिस

पोल्याड़ा समुदाय विशेष बस्ती में तीन वाहन लेकर दबिश देने आई पुलिस सादा वर्दी में थी। इनके पीछे पंजाब व राजस्थान एसओजी अलग-अलग वाहनों में थी। शाम को मोहाली के एएसआई गुरु सेवक ने 5 नामजद समेत 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई की तैयारी

बाद में पंजाब पुलिस झड़प व पथराव करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दूनी थाने पर पहुंच गई। पुलिस एक दर्जन से अधिक बस्ती के लोगों को डिटेन कर थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की गई। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

धोखाधड़ी का संभावित मामला

पोल्याड़ा में पुलिस पर हुए पथराव व फायरिंग मामले में पुलिस अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। इतना जरूर बताया कि पोल्याड़ा निवासी एक जने के खिलाफ मोहाली थाने में मामला दर्ज है। उसके लिए पंजाब पुलिस आई है। इधर, संभावना है कि मोहाली में जो मामला दर्ज है वह धोखाधड़ी से जुड़ा है। इसका कारण है कि पोल्याड़ा की विशेष बस्ती में देश के कई इलाकों में सोना, चांदी, टायर, गांजा समेत अन्य सस्ते सामान बेचने को लेकर धोखाधड़ी पहले भी की गई है। इससे लग रहा है कि यह मामला भी धोखाधड़ी से जुड़ा है। जिस में पुलिस आरोपी को पकड़ने आई थी।

पहले हरियाणा की गैंग ने की थी बदला लेने के लिए हत्या

करीब 8 महीने पहले भी हरियाणा के लोगों के साथ यहां धोखाधड़ी की गई थी। इसका बदला लेने के लिए हरियाणा की एक गैंग आई थी। उन्होंने पोल्याड़ा के कुछ लोगों को बुलाया और पिस्टल से फायर कर एक जने की हत्या कर दी थी। दो जने बच गए थे। मामले में पुलिस ने उक्त गैंग में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इनका कहना है…

मोहाली पुलिस किसी मामले में आरोपी को पकड़ने आई थी। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हो गई। पथराव से बचने के लिए पुलिस को फायर करना पड़ा। मामला दर्ज कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-रामसिंह, पुलिस उपाधीक्षक, टोंक