5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी की छुट्टी में स्कूल खोली तो होगी कार्रवाई, उपनिदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखा पत्र

शिक्षा विभाग के नियमों के विपरीत गर्मी के अवकाश के दौरान स्कूल खोलने वाले स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Google source verification
summer-vacation-opened-school-in-the-action

गर्मी की छुट्टी में स्कूल खोली तो होगी कार्रवाई, उपनिदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखा पत्र

देवली. शिक्षा विभाग के नियमों के विपरीत गर्मी के अवकाश के दौरान स्कूल खोलने वाले स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है।


पत्र में बताया कि वर्तमान में स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो चुके है, लेकिन अभिभावकों की शिकायत मिली है कि निजी विद्यालय विभाग के नियम व पंचाग की अवेहलना कर अवकाश के बावजूद स्कूल चला रहे है, जो विभाग के नियमों का उल्लंघन है

। उपनिदेशक ने राज्य में संचालित राज्य बोर्ड व केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बधता रखने वाले निजी विद्यालय को सख्ती से अवकाश घोषित किए जाने के लिए पाबंद करने को कहा।

इसके अलावा विभाग की ओर से जारी ग्रीष्मावकाश की तिथियों की अक्षरश: पालना करने के निर्देश दिए। इसमें कोताही बरतने वाले विद्यालय के विरुद्ध राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 नियम 1993 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

15 दिन बाद भी जारी किए नोटिस
टोंक. जिला निर्वाचन अधिकारी ने गत 28 अप्रेल को चुनाव ड्युटी से अनुपस्थित रहने पर 13 कार्मिकों को नोटिस जारी किया है। इनमें निवाई विधानसभा क्षेत्र से 3, देवली-उनियारा क्षेत्र से 3, मालपुरा से 2 व टोंक विधानसभा क्षेत्र के 5 कार्मिक शामिल हैं।

मतदान दल प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी रमेश चन्द्र जैन ने बताया कि निवाई विधानसभा क्षेत्र से नियुक्त गोपाल सिंह सोलंकी, वरिष्ठ अध्यापक राबामावि आवां, शिव सिंह नरूका अध्यापक राप्रावि सारंगपुरा दूनी, सीताराम सोनी, व्याख्याता राउमावि कोठीनातमाम टोंक, देवली- उनियारा में अरूण कुमार डांगी चश्रेक राउमावि मूंडिया निवाई, रामदयाल वर्मा, व्याख्याता राउमावि राजपुरा मालपुरा, अब्दुल हसन कलिराउमावि इंदोली मालपुरा को नोटिस जारी किया है।

विधानसभा क्षेत्र मालपुरा में दुर्गालाल सोयल व्याख्यता राउमावि कासीर देवली, गिर्राज प्रसाद वर्मा कृषि पर्यवेक्षक सहायकनिदेशक कृषि विस्तार टोंक, टोंक विधानसभा क्षेत्र में नवल किशोर टेलर व्याख्याता राउमावि कुराड मालपुरा, मोजीराम मीणा व्याख्याता, राउमावि नगरफोर्ट, समर्थ सिंह मीणा, अध्यापक राउप्रावि सरोली दूनी एवं हरिओम रैगर जलधारी राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय टोडारायसिंह को नोटिस जारी किए हैं।


20 किलो पॉलीथीन जब्त
टोंक. नगर परिषद के दल ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाईकर 20 किलो 300 ग्राम पॉलीथीन जब्त की है। ये कार्रवाईपाचं दुकानदारों से कर 15 हजार 250 रुपए जुर्माना भी वसूल किया है।

दल ने न्यू बस स्टैण्ड बमोर रोड से 4 किलो 100 ग्राम, छावनी से 3 किलो 200 ग्राम, बड़ा कुआं से 3 किलो 8 00 ग्राम, सवाईमाधोपुर चौराहे से 4 किलो 900 ग्राम तथा डिपो क्षेत्र से 4 किलो 300 ग्राम पॉलीथीन जब्त की है।

दल में राजस्व अधिकारी मोती शंकर नागर, सफाईनिरीक्षक सुनील कुमार, कनिष्ठ लिकप मंगल सैनी व मोहम्मद सलीम शामिल थे।