उपखण्ड प्रशासन की ओर से कस्बे में पानी की समस्या से निजात दिलाने को लेकर शनिवार को तहसीलदार आमोद कुमार माथुर, विकास अधिकारी डॉ. शिवसिंह पोसवाल, प्रोग्रामर तुलसीराम गुर्जर, अलीगढ़ सरपंच भगवान सहाय शर्मा, उपसरपंच राजेन्द्र सैनी, वार्ड पंच सुरभि त्रिपाठी आदि ने रामतलाई बालाजी दशहरा मैदान में बनी पानी की टंकी में टैंकर से पानी डलवाकर समस्या निपटने के प्रयास शुरू किए हैं।