
शपथ ग्रहण समारोह में बोले न्यायाधीश , समय पर न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता
निवाई. नवगठित अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश टोंक अय्यूब खान ने अभिभाषक संघ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टोंक अय्यूब खान ने कहा कि लंबित प्रकरणों का जल्दी से जल्दी निस्तारण करने के अभिभाषकों को तत्पर रहना चाहिए। जिससे पीडित को समय पर न्याय मिल सके। पीडित को न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अभिभाषकों द्वारा चैंबर बनवाने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि जमीन देखने कार्य शुरू हो चुका है।
जहां सभी अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित चैबंर बनाए जाएंगे। एक बड़ा कॉफ्रेंस हॉल बनाया जाएगा। उक्त परिसर में नाई की दुकान, स्टेशनरी की दुकान सहित सभी आवश्यकताओं युक्त मिनी मॉल बनवाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राममनोहर शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तोशिता मालानी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजुम खान, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका मीणा, पूर्व सदस्य राजस्थान बार कौंसिल जोधपुर के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयङ्क्षसह पूनिया, टोंक अभिभाषक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने शिरकत की।
इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष भंवरलाल तिवाड़ी, महासचिव तेजभंवर ङ्क्षसह राठौड़, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल और पुस्तकालय अध्यक्ष महेन्द्र कसाणा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में एडवोकेट सीताराम शर्मा, रामफूल जैन, पुरुषोत्तम शर्मा, शिवप्रसाद चौधरी, हरिराम गुर्जर, अबरार अहमद, गिरधर तंवर, शंकर चौधरी, सतीश शर्मा, देवनारायण गुर्जर, रामकल्याण पूनिया, रणजीत ङ्क्षसह, देवनारायण गुर्जर, रमेश शर्मा,पूनम सोनी, बनवारी यादव सहित कई मौजूद थे।
Published on:
21 May 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
