29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: मालपुरा में दशहरा मैदान पर 41 फुट के रावण के पुतले हुआ दहन

क्षेत्र में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी का पर्व मनाया गया।  
less than 1 minute read
Google source verification
symbol-of-the-victory-of-truth-on-false-celebration

क्षेत्र में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी का पर्व मनाया गया।

मालपुरा. क्षेत्र में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी का पर्व मनाया गया। दशहरा महोत्सव समिति की ओर से कृषि उपज मण्डी समिति से रामजी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसको समिति अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुमार जैन व विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

शोभायात्रा में अलगोजा पार्टियां व रामधुनी मण्डलों के अलावा कई सजीव झांकियां रवाना हुई। सुभाष सर्किल पर पालिका की ओर से, रेखा देवी मेमोरियल संस्थान पर जिला आयोजना समिति सदस्य रविकुमार जैन, डॉ. राकेश जैन, डॉ. अंकित जैन, केदार नाथ मन्दिर समिति, माणक चौक बाजार में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा दशहरा मैदान पहुंची जहां 41 फुट ऊंचे रावण के पुतले का श्रीराम ने दहन किया। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष सपना टेमाणी, उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधनलाल, उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, पूर्व डीआर छोगालाल गुर्जर भी मौजूद रहे।

टोडा रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। एकता मंच व दशहरा आयोजन समिति के सदस्यों का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। चांदसेन में दशहरे पर्व पर दादू सम्प्रदाय की प्राचीन समय से चली आ रही परम्परा के अनुसार बन्दुक से रावण के पुतले का दहन
किया गया।