
पानी को नहीं तरसेंगे आंगनबाड़ी, स्कूल व चिकित्सा केन्द्र, जल जीवन मिशन में हो रहे हैं नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन के तहत पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पीएचसी को नल कनेक्शन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। जल जीवन मिशन में जिले में 2 लाख 32 हजार 807 घरों में नल कनेक्शन मिलेंगे। साथ ही जिले में ग्रामीण परिवारों के लिए बीसलपुर टोंक उनियारा देवली एवं निवाई के लिए 2 वृहद पेयजल परियोजना तथा 84 लघु पेयजल योजनाएं स्वीकृत है। जिले में 2 लाख 32 हजार 807 घरों में नल कनेक्शन मिलेंगे। ये कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। सरकार का मानना है कि शहरों में तो सरकारी विभाग और प्रत्येक घर में नल कनेक्शन है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पानी का मात्र साधन कुएं तथा हैंडपम्प ही होते हैं।
718 स्कूलों में नहीं है कनेक्शन
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पानी की समस्या है। लेकिन अब उन्हें इससे निजात मिलेगा। इसके लिए हर स्कूल में पानी के कनेक्शन शुरू किए हैं। जलदाय विभाग और बीसलपुर बांध परियोजना को जिले की 1954 स्कूलों की सूची सौंपी गई है। इसमें से 1236 स्कूलों तक नल कनेक्शन पहुंचा है। अब 718 स्कलों में और नल कनेक्शन किए जाएंगे।
इसके बाद इन स्कूलों के विद्यार्थियों को हैंड पम्प या घर से पानी नहीं लाना पड़ेगा। इसके अलावा जिले की 1315 आंगनबाड़ी केन्द्र, 235 ग्राम पंचायत तथा 349 स्वास्थ्य केन्द्र में नल कनेक्शन करना है। इसमें अधिकतर में कनेक्शन किए जा चुके हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केन्द्रों में पानी की व्यवस्था नहीं होने पर सम्बन्धित को पानी घर से ही लाना पड़ता है। या फिर वहां किसी को पानी के लिए रखना पड़ता है, जो गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था करता है।
यह स्कूल की स्थिति
ब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी
टोंक 223 101 122
देवली 306 220 86
उनियार 285 92 193
निवाई 371 185 186
पीपलू 189 147 42
मालपुरा 368 340 28
टोडारायङ्क्षसह 212 151 61
कुल 1954 1236 718
आंगनबाड़ी के हाल
ब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी
टोंक 132 60 72
देवली 194 124 70
उनियार 206 75 161
निवाई 219 68 151
पीपलू 125 66 59
मालपुरा 274 236 38
टोडारायङ्क्षसह 165 98 67
कुल 1315 727 588
यह है ग्राम पंचायत
ब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी
टोंक 25 20 05
देवली 40 26 14
उनियार 36 33 03
निवाई 40 29 11
पीपलू 25 23 02
मालपुरा 38 38 00
टोडारायङ्क्षसह 31 31 00
कुल 235 200 35
जिले के स्वास्थ्य केन्द्र
्रब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी
टोंक 58 27 31
देवली 64 28 36
उनियार 44 11 33
निवाई 53 17 36
पीपलू 49 14 35
मालपुरा 43 34 09
टोडारायङ्क्षसह 38 31 07
कुल 349 162 187
&सरकार के आदेश पर घर-घर कनेक्शन किए जा रहे हैं। जल्द ही लक्ष्य पूरा होगा। इसमें स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द, चिकित्सा केन्द्र में भी कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
राजेश गोयल, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग
Published on:
16 Feb 2024 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
