3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: श्याम महोत्सव-2018@ -नानी बाई रो मायरो में नरसी भगवान की जन्म गाथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
thank-you-for-listening-to-god-s-birth-story

video: श्याम महोत्सव-2018@ -नानी बाई रो मायरो में नरसी भगवान की जन्म गाथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

टोंक. श्रीश्याम सखा परिवार समिति की ओर से श्याम महोत्सव-2018 के तहत शुक्रवार को नानी बाई रो मायरो की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ श्याम मंदिर परिसर में हुई। हैदराबाद के पंडित अनिरुद्र खाण्डल ने प्रथम दिवस नानी बाई रो मायरो में नरसी भगवान की जन्म गाथा व चरित्र का सुन्दर वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि भक्तनरसी ने अपनी छप्पन करोड़ की माया को संत सेवा व परमार्थ कार्यों में लगा कर आजीवन एक सन्यासी का जीवन व्यतीत किया। परिणाम स्वरूप सांवरिया सेठ आए और नानी बाई का मायरा भरा।
समिति अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि मंदिर परिसर में पांडाल बनाया गया है।

मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, लाइट से और गुब्बारों से सजाया गया है। साथ ही बाबा श्याम का शृंगार किया गया। कथा में एडवोकेट शैलेन्द्र गर्ग, शेलू गर्ग, योगेश बंसल, सोनू बंसल, टोनू गोयल, चिंकी मुमिया, सुरजीत मुमिया, अंशुल जैन, बबलू मोदी, संजय गर्ग, दीपू गर्ग, विमल गोयल, मनीष गोयल आदि मौजूद थे।