12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच देशभक्ति व संस्कृति का रंग बिखेरा।

2 min read
Google source verification
स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

टोडारायसिंह. स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच देशभक्ति व संस्कृति का रंग बिखेरा। मॉडल स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम मुख्यअतिथि पालिकाध्यक्ष भरतलाल सैनी व उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार के आथित्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संस्कृति से जुड़े तथा देशभक्ति ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समारोह में शैक्षणिक व खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीआर हंसराज मीणा, सीआई अमर सिंह भाटी, प्राचार्य नंदसिंह तंवरआदि मौजूद थे।


भामाशाहों को सम्मानित किया
टोंक. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अरनियानील में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थाप्रधान बाबूलाल विजय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अथिति पंचायत समिति सदस्य हंसादेवी गुर्जर तथा रामलाल सण्डीला थे। विशिष्ट अथिति सन्तरा बैरवा सरपंच दाखिया, अनूप गुप्ता शाखा प्रबंधक, बाबूलाल वर्मा थे। अध्यक्षता शिवजी लाल कटारिया ने की। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नारायण सिंह, कैलाश यादव, रामरतन यादव, शिवजी लाल यादव आदि मौजूद थे।


पुरस्कार वितरित समारोह का आयोजन किया
निवाई. ग्राम पंचायत बस्सी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान रामअवतार लांगड़ी ने कहा कि बेटियां पढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बडागांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को पारीतोषिक वितरण करके सम्मानित किया गया।

देवली. शहर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह पार्षद भीमराज जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों, इन्दिरा प्रियदर्शिनी एवं गार्गी पुरस्कार प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

नासिरदा. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा दलवासा में वार्षिक उत्सव में प्रतिभा सम्मान समारोह कोविड-19 की पालना के साथ प्रधान मुरलीधर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

नगरफोर्ट. कस्बे की राजकीय बालिका माध्यमिक व सीनियर सैकण्डरी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।