
विधान सभा में मंत्री गुढ़ा के साथ हुई घटना लोकतंत्र के लिए कलंक -मेहता
विधान सभा में मंत्री गुढ़ा के साथ हुई घटना लोकतंत्र के लिए कलंक -मेहता
कांग्रेस सरकार के खिलाफ घंटाघर पर भाजपा का प्रदर्शन
कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगाया एफआईआर कैंप
दीनदयाल उपाध्याय भाजपा शहर मंडल की ओर से हुआ आयोजन
टोंक. भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत दीनदयाल उपाध्याय भाजपा शहर मंडल टोंक के तहत मंगलवार को घंटाघर सर्कल पर कांगे्रस सरकार के खिलाफ एफआईआर कैंप व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
भाजपा दीनदयाल मंडल टोंक के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन बताया कि साढ़े चार साल में गहलोत सरकार ने जनता से किए चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया। अब सिर्फ चुनाव जीतने के लिए लुभावनी घोषणाएं करने में लगी है।
पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित एफआईआर कैंप में कार्यकर्ताओं व आमजन को सम्बोधित करते हुए राजस्थान के इतिहास में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के साथ विधानसभा में हुई घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए कलंक बताया।
मेहता ने मांग की है कि गुढ़ा की लाल डायरी को आमजनता के सामने सार्वजनिक किया जाए। ताकि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की हकीकत सामने आ सके। मेहता ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रतिदिन कांग्रेस के सरकार की ओर से किए गए भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि एक अगस्त को जयपुर चलकर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ घेराव में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।
नगर परिषद टोंक के पूर्व सभापति गणेश माहुर ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार नम्बर वन जरूर है। लेकिन विकास में नहीं बल्कि महिला अत्याचार में। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में गहलोत सरकार ने जनता से किए चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया। अब सिर्फ चुनाव जीतने के लिए लुभावनी घोषणाएं करने में लगी है।
इस दौरान सफाई आयोग के पूर्व सदस्य दीपक संगत, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी एससी मोर्चा सदस्य जयनारायण वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू सैनी, पार्षद राहुल गुर्जर पार्षद, अमजद अली, रामचंद्र साहू पार्षद, हकीकत राय सौदा पार्षद, मनोज वाल्मीकि, कालू बागड़ी, मंडल महामंत्री विष्णु चावला, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल टिक्कीवाल, तरुण टिक्किवाल, गुलाब सेठ, नफीस, तारिक अजीज, गिरधारी नकवाल, बुद्धि प्रकाश चौधरी, महेंद्र चौधरी, अनिल शर्मा, राम गोपाल, भवानी सैनी, प्रियवीर सिंह राठौड़, विश्वजीत राठौड़, नरेंद्र अजमेरा सहित दोनों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बिजली कटौती पर किया प्रदर्शन
टोंक. शहर समेत विधानसभा क्षेत्र में काटी जा रही बिजली को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार को विद्युत वितरण निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव कर शिकायत का तुरंत निस्तारण करने की मांग की।
पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने बताया कि शहर में दोपहर में बिजली गुल हो जाती है। रात 10 बजे बाद शहर के कई वार्डों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। आपूर्ति बंद करने के बाद वार्ड पार्षद के फोन करने के बाद भी समस्या समाधान नहीं। कई बार तो निगम अभियंता फोन तक नहीं उठाते।
ऐसे में पार्षद मनोज वाल्मीकि, राहुल गुर्जर, पार्षद अमजद अली ने अपने-अपने वार्ड में बिजली सप्लाई को लेकर समस्याएं बताई। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि आगे से इस प्रकार की शिकायत नहीं होगी। पूर्व विधायक ने अधीक्षक अभियंता से कहा कि किसी भी आम नागरिक या जनप्रतिनिधि को किसी भी प्रकार की समस्या आई तो आंदोलन किया जाएगा।
Published on:
25 Jul 2023 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
