
देवली में मुख्य मार्ग स्थित मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर।
देवली. यहां मुख्य मार्ग स्थित डिवाइडरों के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से शहर की सौन्दर्यकरण की छवि को नुकसान हो रहा है। स्थिति यह है कि इन डिवाइडरों पर एक-दो नहीं बल्कि दर्जनभर स्थानों पर हादसे के घाव है, लेकिन सुन्दरता का ख्याल रखनेे वाली संस्था नगर पालिका का इस ओर ध्यान नहीं है।
गौरतलब है कि शहर में पेट्रोल पम्प चौराहे से लेकर बस स्टैण्ड तक व यहां से लेकर छतरी चौराहे तक मुख्य मार्ग के बीचों-बीच मार्ग विभाजक डिवाइडर बने हंै। इसका उद्देश्य यातायात प्रबंधन के साथ सौन्दर्यकरण भी है, लेकिन उक्त डिवाइडर गत कई दिनों से बदहाली का दंश झेल रहे हंै। पिछले कुछ महीने में उक्त डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें पेट्रोल पम्प चौराहे, एसबीआई चौराहा, पीर बाबा के पास, नगर के समीप, बस स्टैण्ड व छतरी चौराहा क्षेत्र के डिवाइडर अधिक क्षतिग्रस्त है।
यहां से गुजरने वाले वाहनों की चपेट में आकर कई स्थानों पर डिवाइडर ढह गए है। इसके चलते इनकी ईंटें बाहर निकलकर सडक़ पर फैल रही है। वहीं डिवाइडरों पर लगाए गए 80 फीसदी मेहन्दी के पौधे देखरेख के अभाव मेें सूख गए। स्थिति यह है कि तीन-चार स्थानों को छोडकऱ अन्य सभी जगह केवल सूखी टहनियां खड़ी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पालिका ने हजारों रुपए के टेण्डर जारी कर हरे पौधे लगाए थे, जो लगाने के कुछ माह के भीतर ही नष्ट हो गए। इससे भी पालिका प्रशासन को राजस्व की चपत लगी। इधर, इन डिवाइडरों पर दिनभर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे शहर में आने वाले यात्रियों की नजर में सौन्दर्यकरण की छवि खराब हो रही है, लेकिन सौन्दर्यकरण व विकास का दावा करने वाली पालिका का मरम्मत के प्रति गम्भीर नहीं दिख रही।
आए दिन लग रहा जाम
नगरफोर्ट. कस्बे में बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने आए दिन दुपहिया वाहनों से जाम लग जाता है। बैंक के सामने दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं होने के कारण वाहन चालक दोपहिया वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं। इससे रोज जाम लग रहा है।प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते दुर्घटना की आशंका है।
Published on:
09 May 2018 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
