
पुलिस चौकी के पास युवक का निर्वस्त्र शव मिला
पचेवर. कस्बे में स्थित पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक निर्माण विभाग की खाली जमीन पर शुक्रवार सुबह निर्वस्त्र अवस्था में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पचेवर थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।
थाना अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी से 10 मीटर की दूरी पर स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग की जमीन पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक युवक के दाएं हाथ पर रामजी लाल व बाएं हाथ पर ओम नाम खुदा हुआ था। मुंह से खून निकलने के साथ सिर में चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालपुरा भेजा गया। इधर, घटना स्थल पर एक दिव्यांग ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामजी लाल गुरुवार देर शाम से घर नहीं आया है, जिसके बाद शव की पहचान करवाने के लिए एंबुलेंस को गनवर गांव के पास रुकवाया गया। करीब दो घण्टे बाद शव की शिनाख्त पचेवर निवासी रामजी लाल पुत्र घासी के रूप में की हुई। इधर, परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को लेने से इनकार करते हुए मामले में जल्द खुलासा करने की मांग पर अड़ गए। थाना अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ परिजनों को तीन दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। सूचना पर टोंक से एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।जहां से घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ टीम के सदस्यों ने साक्ष्य जुटाए है।
एएसपी ने किया मौका मुआयना
घटना की जानकारी पर एएसपी राकेश कुमार व सीओ चक्रवर्ती सिंह भी मौके पर पहुंचे। थाना अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि रामजी लाल ट्रक में चारा भरने के लिए गुरुवार सुबह अपने घर से गया था, लेकिन देर शाम वह अपने घर नहीं आया। वहीं मामले में कुछ लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ साक्ष्य मिले है। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा।
हत्या का मामला दर्ज
पुलिस चौकी के पास मिले मृतक रामजी लाल के बड़े भाई नाथू रैगर ने पचेवर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वहीं मामले में पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग रखी है।ए.स.
Published on:
17 Dec 2021 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
