
चार माह बाद भी निगम ने नहीं ली सुध, नाले में पड़े है खम्भे व चैनल
निवाई. शिवाजी पार्क के समीप शहर के कोशी गंगा नाले के पास खम्भों सहित ट्रांसफार्मर चार माह पूर्व अंधड़ में गिर गई थी। लोगों ने विद्युत विभाग सहायक अभियंता ब्रजराज मीणा और कनिष्ठ अभियंता अनिल मीणा को दूरभाष गिरी जानकारी दे दी गई थी।
जानकारी मिलने के एक सप्ताह बाद विद्युत कर्मी ट्रांसफार्मर को तो खोलकर ले गए थे, लेकिन ट्रांसफार्मर पर लगे काफी सामान को नाले में छोड़ गए। चार माह से बाद भी निगम ने खम्भों व अन्य सामान की कोई सुध नहीं ली है। वहीं खम्भों के चलते नाले की सफाई नहीं हो पा रही है।
इस संदर्भ सहायक अभियंता ब्रजराज मीणा का कहना कि आंधी में गिरी ट्रांसफार्मर से ट्रांसफार्मर को खुलवा लिया गया था और जब दुबारा डीपी लगाई जाएगी तब खम्भों पर लगी चैनलें खोल ली जाएगी, जबकि अन्य सामान बेकार हो चुका हैं। इस संदर्भ नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक बाबूलाल शर्मा से मोबाइल पर सम्पर्क किया गया, बात नहीं हो पाई।
गायों के झुंड से टकराकर बाइक सवार घायल
देवली. राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा पर सिरोही गांव स्थित अंडरपास पुलिया के समीप बुधवार शाम गायों के झुंड से टकराकर बाइक सवार एक जना घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि घायल दशरथ वैष्णव निवासी अंबापुरा कॉलोनी थाना देवली है। वह बुधवार शाम दूनी से अपने गांव लौट रहा था। इस बीच अंडरपास पुलिया के समीप बाइक के सामने गायों का झुंड आ गया तथा वह बाइक समेत फिसलकर गिर गया।
सभापति को किया सम्मानित
टोंक. आजाद फोर्स संगठन की ओर से नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन का नगर परिषद कार्यालय में सम्मान किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रधान लाम्बा ने बताया सभापति ने शहर में कामधेनु सर्कल, नेहरु पार्क, पटेल सर्कल पर म्यूजिकल फाउंटेन, शहर को स्वच्छ करने के लिए घर घर कचरा संग्रहण मोबाइल वैन जैसे नवाचार किये हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बैणीप्रसाद जैन, पार्षद मुकेश सैनी जिला उपाध्यक्ष देवराज गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मायाराम गुर्जर, संवेदक विष्णु, राम अवतार गुर्जर, विष्णु सांखल, महेंद्र मीणा, राजकुमार, धनराज सिसोला, रमेश गुर्जर, प्रधान प्रजापत आदि उपस्थित थे।
Published on:
30 Aug 2019 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
