3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरे बाजार स्कूटी से रीडर का डेढ़ लाख से भरा बैग पार, सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हुआ आरोपी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
the-reader-crosses-one-and-a-half-million-bags

सरे बाजार स्कूटी से रीडर का डेढ़ लाख से भरा बैग पार, , सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हुआ आरोपी

देवली. शहर के मुख्य बाजार स्थित दुकान के बाहर स्कूटी पर टंगे डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग गुरुवार को एक नाबालिग ने पार कर लिया। वारदात के बाद समीप की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मेें नाबालिग बैग ले जाते हुए कैद हुआ है, लेकिन वारदात के तुरन्त बाद नाबालिग के भाग जाने से वह पकड़ में नहीं आ सका।

किशोर ने महज एक से डेढ़ मिनट में बैग पार कर लिया। उक्त वारदात होटल दुर्गा निवास के नीचे बिजली के उपकरणों की दुकान के बाहर हुई। क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि पीडि़त स्थानीय न्यायालय में रीडर रह चुके नारायण सिंह निवासी कुंचलवाड़ा थाना हनुमाननगर है। जो समीप स्थित एसबीआई बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकालकर लाए थे।


उन्होंने यह राशि अपने मकान की छत निर्माण के निकलवाई थी। वे यहां बिजली के उपकरणों की दुकान पर पाइप की रेट जानने आए थे। इस दरम्यान उन्होंने दुकान के सामने स्कूटी खड़ी की तथा बैग उसी पर लटका छोडकऱ दुकान पर सामान की दर जानने आ गए।

पीडि़त यहां दुकान पर एक से डेढ़ मिनट में ठहरा होगा कि पीछे से एक नाबालिग बैग पार कर चम्पत हो गया। जैसे ही पीडि़त नारायण ने पीछे देखा तो बैग गायब देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने नाबालिग को ढूंढऩे का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था।

इसके बाद समीप स्थित बाइक शोरुम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें करीब 14 से 15 वर्षीय नाबालिग बैग लेकर भागता नजर आया। नाबालिग ने पीले रंग की शर्ट व क्रीम कलर की पेंट पहन रखी थी। वारदात के बाद पीडि़त ने देवली थाने में जाकर आपबीती बताई। हालांकि फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पीडि़त से रिपोर्ट मिल चुकी है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।