टोंक. वनस्थली विद्यापीठ का 35वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह मेंं मुख्य अतिथि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. लुईस रिचड्र्सन थी। वनस्थली स्वागत द्वार पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ की अध्यक्ष चित्रा पुरोहित, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शास्त्री, कुलपति आदित्य शास्त्री, सह. कुलपति ईना शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुधा शास्त्री सहित छात्राएं एवं विद्यापीठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।