6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पदमपुरा के लिए नवम पदयात्रा आदिनाथ दिगम्बर जैन नसिया से

पदयात्रा मुनि चिन्मयानंद से आशीर्वाद लेकर अभिषेक, शांतिधारा व पूजा-अर्चना कर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा पहुंचेगी

2 min read
Google source verification
Worship and all

टोंक से शुक्रवार को रवाना होते पदयात्री।


टोंक. विद्यासागर युवा मंच की ओर से बाड़ा पदमपुरा के लिए नवम पदयात्रा आदिनाथ दिगम्बर जैन नसिया से शुक्रवार को रवाना हुई। ये पदयात्रा मुनि चिन्मयानंद से आशीर्वाद लेकर रवाना हुई। समाज के पवन कंटान एवं टोनी ने बताया कि पदयात्रा शनिवार को चाकसू में रात्रि विश्राम करेगी।

रविवार सुबह दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा पहुंचेगी। जहां सुबह अभिषेक, शांतिधारा व पूजा-अर्चना कर दोपहर दो बजे दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र हस्तिनापुर के लिए रवाना होगी। इस दौरान जिन धर्म प्रभावना समिति की ओर से पक्का बंधा पर स्वागत कर अल्पाहार कराया गया।

मालपुरा. उपखण्ड के डिग्गी गांव से त्रिनेत्र गणेशजी को शनिवार को पदयात्रा रवाना होगी। समिति के लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि पदयात्रा सुबह 8 बजे डिग्गी कल्याणजी महाराज के मन्दिर में पूजा-अर्चना के साथ बैण्ड-बाजों के साथ रवाना होगी, जो 11 अक्टूबर को त्रिनेत्र गणेशजी के पहुंचेगी जहां रात को भजन संध्या व 12 को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

मालपुरा. श्रीराम कथा आयोजन समिति, कामधेनु इन्फ्राप्रोजेक्टस व रोटरी क्लब मालपुरा ग्रीन के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 15 अक्टूबर तक भव्य संगीतमय रामकथा का आयोजन होगा। आयोजन प्रमुख व एक्यूप्रेशर चिकित्सक डा. राजकुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को प्रात: 11 बजे नवीन मण्डी स्थित केदारनाथ मन्दिर से बैण्डबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस महेश सेवा सदन पहुंचेगा।

नगरफोर्ट. कस्बे में कचहरी चौक बालाजी परिसर में श्री राम चरित्र मानस मंडल के तत्वावधान में रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा।मंडल अध्यक्ष रघुनंदन त्रिवेदी ने बताया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा 10 से 20 अक्टूबर तक रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। कस्बे के शिव मिलन चौराहा पर शिव नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष में मां दुर्गा की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित होगा।

अलीगढ़. क्षेत्र के देवली गांव में शुक्रवार को मेले का आयोजन हुआ। मेले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सवाईमाधोपुर पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा युवा नेता दीपक मीणा रहे। भाजपा युवा नेता दीपक मीणा ने कहा कि मेले संस्कृति के धरोहर है।


विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय उनियारा छात्रसंघ अध्यक्ष अमित मीणा, पूर्व
छात्रसंघ अध्यक्ष नरेन्द्र मीणा, मनोज मीणा, बन्टी थे। इस मौके पर आस-पास के गांवों के महिला-पुरूष
मौजूद थे।