12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: बीमारियों के प्रकोप लोग हो रहे रोग का शिकार, डेंगू एवं मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

श्री दिगम्बर जैन सरावगीयान समाज एवं राजकीय आयुर्वेदीक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य बाजार में शुक्रवार को स्टॉल लगाकर मौके पर ही काढ़ा तैयार कर पिलाया गया।  

Google source verification

उनियारा. कस्बे में पिछले डेढ़ माह से डेंगू तथा अन्य मौसमी बीमारियों के प्रकोप के चलते लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए काढा पिलाया गया। श्री दिगम्बर जैन सरावगीयान समाज एवं राजकीय आयुर्वेदीक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य बाजार में शुक्रवार को स्टॉल लगाकर मौके पर ही काढ़ा तैयार कर पिलाया गया।

 

गिलोई, तुलसी, पपीता के पत्ते, मुन्नका, अदरक, गुड तथा आयुर्वेदिक विभाग की आडू नामक दवा का काढ़ा बनाकर आयुर्वेदीक चिकित्सक डॉ. विशेष पंचोली, डॉ. शंभूदयाल शर्मा ने वितरित किया।

 

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन समाज के अशोक सौगाणी, राजेन्द्र गोधा व कमल कासलीवाल, राजकुमार काला, श्री शीतलनाथ सेवा समिति के मनिष लुहाडिया, पिन्टू गोधा, राहुल सौगाणी, अभिनव छाबडा, मनोज पाटोदी, दिनेश लुहाडिया, दीपक पाटोदी, अनिल कासलीवाल, सहित समाज के लोगो ने काढा वितरित किया।