पूर्व सरपंच दतोब के मकान में चोरी, नकदी व जेवरात किए पार, टीम ने देखा मौका
टोंक. मोर थानांतर्गत सोमवार देर रात चोर दतोब स्थित पूर्व सरपंच के मकान में ताला तोडकऱ करीब तीन लाख रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका स्थिति का जायजा लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चोरी दतोब स्थित पूर्व सरपंच बनवारी पुत्र शंकरलाल जाट के मकान में हुई। चोर मंगलवार तड$के करीब एक से 3 बजे के मध्य चोर उसके मकान में घुसे। चोर तीनो कमरों के बाहर के ताले व भीतर कमरे मे रखे तीन बक्सों में से दो बक्सों के ताले तोड$कर उनमे रखे हुए चांदी का एक कडा, दो डालां जोड़ी, कणकती, एक जोड़ी बंगडी व सोने की एक बाली, एक टॉप्स जोड़ी करीब तीन लाख रुपए की लागत के जेवरात के अलावा करीब 25 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी सुबह 4 बजे हुई, जब मकान के भीतर कमरे व बख्सों के ताले टूटे मिले। सामान परिसर में बिखरा पड़ा मिला। आसपास तलाशी के दौरान एक छोटा बख्सा शिवजी लाल के खेत में पड़ा होने के साथ कपड़े व अन्य सामान परिसर पड़े मिले। इधर, घटना के बाद मोर थाना एएसआई राकेश कुमार ने मौका स्थिति का जायजा लिया।
आरोपी के घर से बरामद किए डेढ़ किलो चांदी के आभूषण
टोंक. दत्तवास पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत के निर्देशन में दो माह पूर्व नकदी व जेवरात चुराने के मामले में नीरज गुर्जर (21)पुत्र गब्बर ङ्क्षसह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। संदीप सारस्वत ने बताया कि करीब दो माह पूर्व नीरज गुर्जर अपनी गैंग के साथ चौपहिया वाहन से रवाना होकर सुनियोजित तरीके से गांव जगसरा पहुंचे।
जहां खेतों में तार काटकर जगदीश मीणा पुत्र चंदा मीणा के घर के पीछे से खिडकी तोडकऱ अंदर घुस गए। जहां से 49 हजार रुपए रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों की तलाश में थानाधिकारी घासीलाल के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाश की गई। आरोपी की नीरज गुर्जर (21)पुत्र गब्बर ङ्क्षसह गुर्जर निवासी दौलतिया का अड्डा, गांव सुखैपुरा थाना कंचनपुर धौलपुर के रुप में पहचान की गई।
उन्होंने बताया कि अन्य एक प्रकरण में उक्त आरोपी को दौसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने जगसरा गांव में चोरी की दो वारदात करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध कई थानों में लूट, डकैती, नकबजनी, आम्र्स एक्ट के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है।(ए.सं.)