9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक स्थापना दिवस, चारबैत में कलाम पेश कर पाई दाद

जिला प्रशासन के सहयोग एवं अंजुमन सोसायटी खानदाने अमीरिया और टोंक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे टोंक महोत्सव के कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार रात मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में चारबैत का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Dec 23, 2023

टोंक स्थापना दिवस, चारबैत में कलाम पेश कर पाई दाद

टोंक स्थापना दिवस, चारबैत में कलाम पेश कर पाई दाद

टोंक स्थापना दिवस, चारबैत में कलाम पेश कर पाई दाद
जिला प्रशासन के सहयोग एवं अंजुमन सोसायटी खानदाने अमीरिया और टोंक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे टोंक महोत्सव के कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार रात मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में चारबैत का आयोजन किया गया।

इसमें शहर की विभिन्न चारबैत पार्टियों ने कलाम पेश कर देररात तक लोगों की दाद पाई। कार्यक्रम में पूर्व टोंक रियासत के नवाब आफताब अली खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, मणिन्द्र बैरवा, खुर्शीद नकवी, अब्दुल मुनीम खान समेत अन्य मौजूद थे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम के उप प्रधानार्चाय इकबाल मुनीम ने बताया कि शहर की पार्टी ताजे हिन्द के उस्ताद सरदार अहमद, शाने चमन के शकील, शाने शाहकार के शब्बीर खान, शाने फन के जहीर खां, शाने हिन्द के आसिफ, सितारा-ए-हिन्द के अय्युब, शाने अमन के अख्लाख तथा शाने वतन के छम्मू उस्ताद की पार्टी की पार्टी ने एक से बढकऱ एक कलाम पेश कर लोगों की वाह-वाही लूटी।

साथ ही लोगों में सर्द रात में जोश भर दिया। इस दौरान खुद सहता हूं सितम लेकिन सितम ढाना नहीं आता। मोहब्बत के तकाजों का समझना ही तो मुश्किल पेश कर लोगों से तालियां बजवाई।

शाने फन पार्टी के उस्ताद जहीर ने कलाई तेरी देखी है, तेरी तलवार देखेंगे, सलायत है मेरा सीना तेरा वार देखेगा कलाम जब तराने के साथ पेश किया तो लोग पांडाल में झूम उठे।

समापन में देंगे पुरस्कार

चार दिवसीय टोंक महोत्सव का समापन दिवस रविवार को होगा। इसमें सुबह साढ़े 8 बजे पुरानी टोंक गढ़ में पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर से नेहरू पार्क तक शोभा यात्रा एवं शाम 7 बजे कृषि ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।