scriptदो संस्थाओं के टोंक महोत्सव पहली बार एक साथ मनाए जाएंगे, 20 दिसंबर से होगा आयोजन | Tonk Mahotsav of two organizations will be celebrated together for the | Patrika News
टोंक

दो संस्थाओं के टोंक महोत्सव पहली बार एक साथ मनाए जाएंगे, 20 दिसंबर से होगा आयोजन

शहर की स्थापना को लेकर सालों से टोंक महोत्सव दो संस्थाओं की ओर से अलग-अलग मनाए जाते रहे हैं। लेकिन पहली बार जिला प्रशासन के साथ दोनों संस्थाएं टोंक महोत्सव एक साथ मनाएगी।

टोंकDec 11, 2023 / 06:52 pm

jalaluddin khan

दो संस्थाओं के टोंक महोत्सव पहली बार एक साथ मनाए जाएंगे, 20 दिसंबर से होगा आयोजन

दो संस्थाओं के टोंक महोत्सव पहली बार एक साथ मनाए जाएंगे, 20 दिसंबर से होगा आयोजन

दो संस्थाओं के टोंक महोत्सव पहली बार एक साथ मनाए जाएंगे, 20 दिसंबर से होगा आयोजन
शहर की स्थापना को लेकर सालों से टोंक महोत्सव दो संस्थाओं की ओर से अलग-अलग मनाए जाते रहे हैं। लेकिन पहली बार जिला प्रशासन के साथ दोनों संस्थाएं टोंक महोत्सव एक साथ मनाएगी।

अंजुमन सोसायटी खानदान-ए- अमिरिया और टोंक महोत्सव समिति की ओर से इस बार टोंक महोत्सव प्रशासन के सहयोग से 20 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई।
इसमें एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। टोंक महोत्सव समिति और अंजुमन की ओर से इस महोत्सव को संयुक्त रूप से मनाए जाने के लिए दोनों ही समितियों के पदाधिकारी और जिम्मेदार बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में सभी ने कहा कि टोंक महोत्सव पूरे उत्साह के साथ सभी को जोड़ते हुए मनाया जाना चाहिए। टोंक महोत्सव के तहत रन फोर टोंक, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा।

साथ ही 11 प्रतिभाओं और विभूतियों को टोंक रत्न के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। इस बार चुनावी आचार संहिता होने के कारण रियासत कालीन टोंक महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था।

जो 15 से 21 नवंबर तक मनाया जाता है। जबकि टोंक महोत्सव समिति की ओर से टोंक स्थापना दिवस 24 दिसम्बर से मनाया जाता है। अब रियासत का टोंक महोत्सव एवं टोंक स्थापना दिवस संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही टोंक के महत्व को लेकर परिचर्चा भी शामिल की गई है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अंजुमन अध्यक्ष यूनुस खान, हामिद अली खान, अब्दुल मुनीम, हनुमान सिंह सोलंकी, गोवर्धन हीरोनी, दिनेश चौरसिया, कवि प्रदीप पवार, शायर डॉ. जिया टोंकी, व्यापार महासंघ के मनीष बंसल, एपीआरआइ निदेशक मुजीब अता आजाद आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम की तिथि तय की जाएगी


टोंक महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम और उसकी तिथि अब तय की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की बैठक होगी। इसमें कई कार्यक्रम जोड़े भी जा सकते हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qg6a1

Hindi News/ Tonk / दो संस्थाओं के टोंक महोत्सव पहली बार एक साथ मनाए जाएंगे, 20 दिसंबर से होगा आयोजन

ट्रेंडिंग वीडियो