
Rajasthan Roadways Bus To Govardhan: देई धाम से गोवर्धन धाम के लिए नई रोड़वेज बस शुरू हुई है। बस के बायपास बस स्टैण्ड पर पहुंचने पर चालक जब्बार सिंह तथा परिचालक अशोक कुमार गुर्जर का ग्रामीणों ने माला, दुपट्टा पहनाकर व साफा बंधवाकर स्वागत किया। पूजा-अर्चना कर बस को रवाना किया। बस के चलने से गोवर्धन जाने वालों को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर चारभुजा नाथ विकास समिति अध्यक्ष शेरसिंह सोलंकी, अशोक कुमार धाबाई, बुद्धिप्रकाश धाकड़, रामदेव मीणा, जीएसएस अध्यक्ष प्रधान गुर्जर आदि ग्रामीण मौजूद थे।
परिचालक अशोक कुमार गुर्जर ने बताया कि सवाईमाधोपुर डिपो की ओर से देई (नैनवां) से सुबह 6:40 बजे से गोवर्धन धाम के लिए नई रोडवेज बस सेवा चालू की गई है। जो तीन प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों (गणेश धाम रणथम्भोर, बालाजी धाम मेहंदीपुर तथा गोवर्धन धाम उत्तरप्रदेश) जाएगी।
बस सुबह 6:40 बजे देई से, 7:00 नैनवा, 7:45 उनियारा, 09:00 बजे सवाईमाधोपुर से 09:15 रणथम्भोर से, 11:15 बजे गंगापुर से 12:00 बजे नादोती से, 13:00 बजे टोडाभीम से 13:15 बालाजी से, 13:45 महुआ से चलकर वाया नगर डीग होकर शाम 4 बजे गोवर्धन धाम पहुंचेगी।
वापसी में यह रोडवेज बस गोवर्धन धाम से सुबह 06:30 बजे से चलकर 09:45 बजे बालाजी,11:00 बजे नादोती, 11:45 बजे गंगापुर, 13:45 बजे रणथंबोर, 14:00 सवाईमाधोपुर, 15:00 बजे उनियारा, 16:00 बजे देई पहुंचेगी।
Updated on:
06 Nov 2024 06:03 pm
Published on:
06 Nov 2024 06:03 pm
