बुजुर्ग की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
टोंक. बरोनी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देव अरनिया थाना बरोनी निवासी अशोक पुत्र रतनलाल बैरवा तथा महेश पुत्र अशोक बैरवा है।
उन्होंने बताया कि गत २३ मार्च को देव अरनिया गांव निवासी भूरी देवी (८६) पत्नी चंदलाल बैरवा पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस पर वह घायल हो गई। उसे सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां हालत गम्भीर होने जयपुर रेफर किया गया था। जहां दूसरे दिन बुजुर्ग भूरी देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके बेटे प्रेमचंद बैरवा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उनकी तलाश में टीम का गठन किया था। टीम ने मंगलवार को आरोपी अशोक और महेश को गिरफ्तार कर लिया।
दो वर्ष से फरार स्थायी वांरटी गिरफ्तार
निवाई. फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने दो वर्ष से फरार स्थायी वांरटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत ने बताया कि थानाधिकारी छोटेलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वांरटी मोहम्मद अहसान (60) पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी आमागढ़ वेदपुरी पर्वत कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है।