2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: मौसम में हुआ बदलाव तो अंधड़ से हुआ नुकसान, बूंदा-बांदी से 12 डिग्री तक गिरा तापमान

?utm_source=patrikaRP&utm_medium=social
less than 1 minute read
Google source verification
weather-damage-caused-by-the-storm

video: मौसम में हुआ बदलाव तो अंधड़ से हुआ नुकसान, बूंदा-बांदी से 12 डिग्री तक गिरा तापमान

टोंक. जिलेभर में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। बादल छा गए तथा बूंदा-बांदी हुई। वहीं काफी देर तक गर्जना भी होती रही। शहर में सुबह से दोपहर 3 बजे तक मौसम साफ था। तेज धूप से लोग परेशान थे।

इसके बाद से ही बादल छाने लगे। कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक हो गई। इधर, कृषि उपज मंडी में चल रही समर्थन मूल्य पर खरीद के चलते जिंस लेकर मंडी आए किसान परेशान हो गए। वे जिंस पर तिरपाल ढकने में जुट गए। हालांकि बरसात कम होने से नुकसान नहीं हुआ।


अंधड़ से आमजन को काफी नुकसान
आवां. क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद अंधड़ के साथ हुई बूंदाबादी ने किसानों की चिन्ता बढ़ा दी है। कस्बे मे चले अंधड़ ने तबाही मचाकर आमजन को काफी नुकसान पहुंचाया है।

बस स्टैण्ड पर महेन्द्र माहुर की छत की दीवारों मे लगा फाइबर लोहे की एगंलो सहित उखड़ कर पानी की टंकी पर जा गिरा, जिससे दीवार में दरारें आने के साथ प्लास्टिक से बनी पानी की टंकी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं मदन चन्देल के घर में लगे चद्दर भी अंधड़ में उड़ गए।