23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनोखी घटना: राजस्थान के इस जिले में महिला ने दिया 4 जुड़वा बच्चों को जन्म

टोंक शहर के जेल रोड स्तिथ अयुष्मान हॉस्पिटल में 28 वर्षीय किरण कंवर ने रविवार सुबह चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मां सहित सभी बच्चे स्वस्थ है।

less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Aug 27, 2023

woman gave birth to 4 children in tonk

टोंक। शहर के जेल रोड स्तिथ अयुष्मान हॉस्पिटल में 28 वर्षीय किरण कंवर ने रविवार सुबह चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मां सहित सभी बच्चे स्वस्थ है। तीन बच्चों को सरकारी जनाना अस्पताल के नवजात बच्चों की एसएनसीयू में चिकित्साकर्मियों के देखरेख में रखा गया है, जबकि एक बच्चा मां के पास है।

अयुष्मान हॉस्पिटल की संचालक तथा स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी अग्रवाल ने बताया की मरीज किरण कवर पत्नी मोहन सिंह वजीरपुरा की रहने वाली है। किरण की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी।

शालिनी अग्रवाल ने बताया कि 10 महीने पहले किरण ने अयुष्मान हॉस्पिटल में परामर्श लिया। मरीज किरण शनिवार रात्रि को लेबर पेन (डिलीवरी के दर्द) के साथ भर्ती जिसका रविवार को सुबह 6 बजे सिजेरियन किया गया। जिसमें चार स्वस्थ (दो लड़के व दो लडक़ी) बच्चों को जन्म दिया। एक साथ परिवार में चार नए मेहमान आने से किरण व परिवार में खुशी है।

यह भी पढ़ें : तकनीक ने पूरा किया सपना, 58 साल की महिला बनी जुड़वा बच्चों की मां

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग