18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धन्वंतरि जयंती पर  हुई भगवान की पूजा, निरोगी रहने की कामना की

भगवान धन्वंतरि की जयंती पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर निरोग रहने की कामना की गई।

2 min read
Google source verification
धन्वंतरि जयंती पर  हुई भगवान की पूजा, निरोगी रहने की कामना की

धन्वंतरि जयंती पर  हुई भगवान की पूजा, निरोगी रहने की कामना की

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में आयुर्वेद औषधालय पर मंगलवार को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर निरोग रहने की कामना की गई। पण्डित कृष्ण गोपाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वंतरि व औषधियों की विधिवत पूजा अर्चना कर महाआरती कर प्रसाद का भोग लगाया गया।

इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में आयुर्वेदिक कम्पाउडर हनुमान गुर्जर ने भगवान धन्वंतरि के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला योग विस्तारक रामप्रसाद सोनी ने आयुर्वेद औषधियों का जीवन में उपयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए निरोग रहने के उपाय बताए। इस दौरान परिचारक राजकंवर, विजय गौत्तम,नन्दलाल नामा, ग्रामीण मौजूद थे।

भगवान धन्वन्तरि की पूजा की
दूनी. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दूनी में आरोग्य सप्ताह अन्तर्गत मंगलवार को चिकित्साधिकारी डॉ. हरिप्रसाद भाटी के निर्देशन में भगवान धन्वन्तरि की विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर मौजूद लोगों को मौसमी बीमारियों एवं ऋतु संधिकाल पर विशेष वार्ताकर जागरूक किया।

चिकित्साकर्मी लोकेश कुमार जैन ने बताया की आयोजित कार्यक्रम के तहत चिकित्साधिकारी भाटी, सेवानिवृत चिकित्साकर्मी महावीर प्रसाद व्यास सहित वरिष्ठजनों ने भगवान धन्वन्तरि की विधि-विधान से पूजा-अर्चनाकर की। इस मौके पर एडवोकेट बसन्तीलाल साहू, सेवानिवृत शिक्षक सत्यनारायण तिवाड़ी, अमित गौखरू अरविंद कुमार झंवर सहित अन्य थे।

पूजा अर्चना कर आरती की
निवाई. राजकीय आयुर्वेद औषधालय में मंगलवार को भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। धन्वंतरि जयंती पर सर्वप्रथम आयुर्वेद चिकित्सक बीएल बैरवा ने भगवान धन्वंतरि की वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर आरती की। जैन औषधालय पर जैन समाज के मंत्री महावीरप्रसाद पराणा और डॉ भगवानसहाय शर्मा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर महाआरती की।

इसी प्रकार बनस्थली मोड़ पर स्थित श्रीप्रभु कृपा योग प्राकृतिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र पर डॉरविकांत शर्मा सहित कई लोगों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। इसी प्रकार क्षेत्र के सभी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में भगवान धन्वंतरि पूजा अर्चना कर धन्वन्तरि जयन्ती मनाई गई।

निरोगता की कामना की

पलाई. क्षेत्र में भगवान धन्वंतरि की विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई।राजकीय आयुर्वेद औषधालय में भी विधि विधान से पूजा कर सुख समृद्धि एवं निरोगता की कामना की गई। लोगों ने भी अपने इष्ट भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली,सुख समृद्धि तथा निरोगता की कामना की।

धन्वन्तरि की पूजा की

पीपलू. पीपलू, चौगाई, जौंला सहित क्षेत्र के सभी आयुर्वेद औषधालय में मंगलवार को भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई गई। औषधालयों में चिकित्साधिकारी व कंपाउडरों ने आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। व्यापारियों ने भी शाम को अपने प्रतिष्ठानों पर धन्वन्तरि की पूजा की।

स्वस्थ बनाए रखने की कामना की

बनेठा. कस्बा सहित क्षेत्र ककोड गांव में मंगलवार को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाया गया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर सबको स्वस्थ बनाए रखने एवं आरोग्यता प्रदान किए जाने की कामना की।


आरोग्य सप्ताह का आयोजन किया
देवली.राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर भगवान धन्वंतरि की राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पूजा अर्चना की गई। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ पी.एल.जांगिड़ ने बताया कि आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग द्वारा 27 अक्टूबर से धन्वंतरि जयंती तक ब्लॉक के सभी आयुर्वेद चिकित्सालय में आरोग्य सप्ताह का आयोजन किया गया। ब्लॉक नोडल केंद्र पर धनवंतरी पूजन अर्चन में पार्षद भीमराज जैन, शिखर चंद जैन, सेवानिवृत आईएस शिवजी राम प्रतिहार, ओमप्रकाश मंगल, राजेंद्र शर्मा, चेतन जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग