चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदयगति रुकने बताया है। पिता की मौत खबर सुनकर बड़ी बेटी स्वाति (24) पुत्री महेन्द्र सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और पिता के साथ साथ मरने की कहकर उसने मकान की पहली मंजिल की छत पर जाकर छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गई, जिसे पीपलू के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर, परिवार के मुखिया की मौत होने पर पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। महेन्द्र के तीन लड़कियां एक लडक़ा है। इनमें सबसे बड़ी लडक़ी स्वाति ही थी, जो टोंक के राजकीय महाविद्यालय की बीए फाइनल की छात्रा है।