
सिंचाई करने गए युवक की करंट की चपेट में आने से हुई मौत
नगरफोर्ट. क्षेत्र के गांव बालापुरा मीणान में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। फु लेता ग्राम पंचायत के गांव बालापुरा मीणान में बुधवार सुबह गोलू (19) पुत्र रामसागर मीणा खेत में सिंचाई करने के लिए अपने कुएं पर गया था। इसी दौरान वह खेत में सिंचाई करने के दौरान मोटर बंद होने पर कुएं पर लगे ट्रांसफ ार्मर के पास चला गया।
इसी दौरान गोलू करंट चपेट में आया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलू के खाना खाने के लिए घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चों को उसे बुलाने के लिए कुए पर भेजा। बच्चों ने कुएं के पास गोलू तो ट्रांसफ ार्मर के नीचे पड़ा देख घर पहुंच इसकी सूचना दी।
गोलू के परिजनों एवं पड़ौसियों ने खेत पर आकर देखा तो गोलू ट्रांसफ ार्मर के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई और ट्रांसफ ार्मर के नीचे जाकर देखा तो गोलू का शरीर करंट से बुरी तरह झुलसा मिला।
सूचना पर थाना अधिकारी रामपाल विश्नोई, उनियारा एसडीएम कैलाश चंद गुर्जर, सीओ विजय कुमार, तहसीलदार गजानंद जांगिड़, गिरदावर रामप्रताप जाट, पटवारी राजेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे तथा मौके पर ही चिकित्सा अधिकारी इरफान खान को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई ।
Published on:
27 Dec 2018 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
