
Best hill station trip from delhi only under 5000 rupees
गर्मी का मौसम आते ही लोग गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए प्लान बनाने लगते हैं। पर कुछ लोग बजट के कारण अक्सर अपना प्लान कैन्सल कर देते हैं पर अब बजट की टेंशन लिए बिना आप 5 हजार रुपये में हिल स्टेशन घूम सकते हैं। हालांकि, इन जगहों पर जाने के लिए आपको दिल्ली के आसपास होना जरूरी। दिल्ली से हिल स्टेशन जाने के लिए ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आप किन हिल स्टेशन पर घूमने
कसोल, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में स्थित ये हिल स्टेशन काफी प्यारा है। जो भी हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आता है उसे कसौल काफी पसंद आता है। दिल्ली से इस हिल स्टेशन की दूरी लगभग 546 किलोमीटर है और यहाँ पहुँचने में लगभग 11-12 घंटे का समय लग सकता है। यहाँ ट्रैकिंग और आउटिंग भी आप कर सकते हैं जो काफी मजेदार है। यहाँ आपको कई जगह घूमने को मिल सकते हैं। यहां पर ऑफ सीजन में 700-800 रुपये में ठहरने के लिए रूम आसानी से मिल जाता है।
रानीखेत
ये हिल स्टेशन उत्तराखंड के कुमाऊँ में है। ये दिल्ली से लगभग 350 किलोमीटर दूर है और यहाँ पहुँचने में 8-9 घंटे लग सकते हैं। यदि आप यहाँ ऑफ सीजन में जाते हैं तो 700-800 रुपये में रहने के लिए रूम आसानी से मिल सकता है। यहाँ आप ट्रैकिंग, साइकलिंग, नेचर वाक और कैम्पिंग कर कसते हैं।
3. मैक्लॉडगंज
ये हिमाचल प्रदेश में है। मैक्लॉडगंज में आप चीड़ और देवदार के पेड़, तिब्बती रंग में रंगे हुए घर देख सकते हैं। यहाँ अलग ही शांति का अनुभव होता है जो हर किसी को पसंद आता है। ये जगह दलाई लामा की भूमि मानी जाती है क्योंकि ये उनका निवास स्थान है। यहाँ ऑफ सीजन में 800-1000 रुपये में आसानी से रहने के लिए रूम मिल सकता है। ये दिल्ली से 500 किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली से पठानकोट ट्रेन से जाएँ और फिर बस से मैक्लॉडगंज जा सकते हैं।
ऐसे ही आप मसूरी जोकि देहरादून में है, उत्तराखंड के अल्मोड़ा में घूमने जजा सकते हैं। यहाँ भी 1000 के अंदर में ही रहने के लिए रूम मिल जाता है। इसके साथ ही यहाँ घूमने के अलावा ट्रैकिंग, बर्ड वतचिंग आदि चीजें कर सकते हैं।
यह भी पढ़े - गर्मी शुरू होने से पहले ही फुल हुए हिल स्टेशन के होटल और रिसॉर्ट
Updated on:
26 Mar 2022 06:20 pm
Published on:
26 Mar 2022 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेवल
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
