
महाप्रबंधक ने किया होटगी-गदग खंड का निरीक्षण
बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अजयकुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक हुब्बल्ली अरविन्द मलखेड़े व प्रमुख अधिकारियों के साथ होटगी जंक्शन और गदग जंक्शन के बीच खंड में चल रहे विद्युतीकरण के साथ ट्रेक दोहरीकरण का कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बादामी से गदग के बीच 110 किलोमीटर तक रेलवे ट्रेक का गति परीक्षण भी किया। सिंह ने कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को अनुभागीय गति बढ़ाने के लिए कहा क्योंकि हाल ही में महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य पूरे किए गए हैं।
सिंह ने इस दौरान इंडी रोड, विजयपुरा, अलमट्टी, बादामी, बगलकोट स्टेशनों का निरीक्षण किया। इंडी रोड स्थित स्टाफ क्वार्टर का अवलोकन किया। कुदगी नहर क्रॉसिंग और एलियाबाद का प्रस्तावित स्थान जहां विजयपुरा के सामानों की शेड को स्थानांतरित करने की योजना है, का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सांसद बागलकोट पी.सी.गड्डीगौडर, बागलकोट विधायक वीरन्ना चारंतीमठ महाप्रबंधक सिंह सेे मिले और बागलकोट को प्राथमिकता पर लेने के लिए काम करने का अनुरोध किया। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं के साथ बगलकोट में नए स्टेशन भवन का काम शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने बादामी और गुलेडगुड्डा में आरओबी के निर्माण के कराने को कहा, जिसके लिए काम स्वीकृत हैं। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि होटगी और गदग के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्यों के साथ सभी बुनियादी ढ़ांचे और यात्री सुधार कार्य पूरे किए जाएंगे।
महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह के साथ मंडल रेल प्रबंधक हुब्बल्ली अरविन्द मलखेड़े, पीएसई विपुल कुमार, पीएसएमई पी.रविकुमार, पीसीसीएम अनिल पवित्राण, प्रमुख वित्तीय सलाहकार रोहा श्रीनिवासन, सीई प्रेमनारायण और अधिकारी उपस्थित थे।
Updated on:
7 Nov 2020, 9:01 PM IST
Published on:
7 Nov 2020, 9:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.