काजीरंगा भारत के असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में एक राष्ट्रीय पार्क है। यह एक विश्व विरास्त स्थल है। इस पार्क में दुनिया के दो तिहाई एक सींग वाले गैंडो की संख्या है। मार्च 2015 में आयोजित जनगणना के अनुसार, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वर्तमान में लगभग 2,401 गैंडे हैं।काजीरंगा नेशनल पार्क और इसके आसपास कई आकर्षण हैं, जहां आप दो दिन के अंदर घूम सकते हैं। सोनितपुर जिले का उप प्रभागीय शहर, गोहपुर एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है। एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल काकोचांग झरना भी है, जो यात्रियों के आने के लिए एक दिलचस्प जगह है। नुमालीगढ़ (गोलाघाट जिले) में, पर्यटक देवपर्वत खंडहर की यात्रा भी कर सकते हैं।