पूर्व का वेनिस कहा जाने वाला अलप्पुझा का केरल के सामुद्रिक इतिहास में हमेशा एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आज, यह अपने नौका दौड़, बैकवाटर छुट्टियों, समुद्री तटों, समुद्री उत्पादों और कॉयर उद्योग के लिए जाना जाता है। अलप्पुझा बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। समुद्र में घुसा हुआ पोतघाट 137 साल पुराना है। विजया बीच पार्क की मनोरंजन सुविधाएं पर्यटकों को खास तौर आकर्षित करता है। यहां पास में एक लाइटहाउस भी है जो पर्यटकों को खूब लुभाता है।