18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल टाइगर है यहां कि शान, हाथियों के मदमस्त झुंड देखने आते हैं सैलानी

पेरियार नेशनल पार्क में हाथी आैर टाइगर रिजर्व को देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते है

3 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Dec 03, 2017

periyar wildlife sanctuary

पेरियार नेशनल पार्क भारत का एक प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्य है। यहां के हाथी आैर टाइगर रिजर्व को देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते है। यहां आने वाले पर्यटक आधे घंटे हाथी की सवारी कर जंगल की सैर कर सकते हैं।

periyar wildlife sanctuary boating

केरल के इडक्की जिले से चार किलोमीटर दूर थक्कड़ी स्थित इस पार्क के मनमोहक दृश्य के कारण पर्यटकों की यहां खासी भीड़ होती है। इसे पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी कहा जाता है।

periyar tiger reserve

1982 में पेरियार नेशनल पार्क के रूप में घोषित किया गया था। इसका संरक्षित क्षेत्र 925 km2 (357 वर्ग मील) का है आैर कोर जोन के 350 km2 (140 वर्ग मील)का है।

periyar elephant ride

पेरियार जाने के रास्ते में बेहद आकर्षक दृश्य जैसे चाय बागान, मसालों के बगीचे दिखते हैं। शहर की भीड़-भाड़ से दूर हरियाली की गोद में बसा यह पार्क अपनी खूबसूरती से हर किसी मन मोह लेता है। पेरियार राष्ट्रीय उद्यान भारत के उन उद्यानों में से एक हैं, जिसे मानसून के दौरान भी खुला रखा जाता है। यहां कई चीजें मौसम पर निर्भर होती हैं पर बोटिंग का मजा आप मानसून के दौरान भी आराम से ले सकते हैं।अगर आप मानसून के दौरान ट्रेंकिंग के लिए मन बना रहे हैं, तो थोड़ा सावधानी जरूरी है। यहां मिलने वाले मोजे पहनना मत भूलिएगा वरना जोंक आपकी त्वचा से चिपक जाएंगे।

periyar wildlife sanctuary raffting

पेरियार पार्क को लोगों के लिए सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक हर दिन खोला जाता है। इस पार्क की खूबसूरत झील में आप बोटिंग कर सकते हैं पर सिर्फ दो घंटे। सुबह सात बजे की जाने वाली बोटिंग के समय वहां मौजूद वन्यजीवों को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां बार्डर हाइक्स और बैम्बू राफ्टिंग का भी आनंद लिया जा सकता है पर यह सब वहां मौजूद गाइड की निगरानी में किया जाए, तो बेहतर होगा।

periyar wildlife sanctuary tiger

पेरियार नेशनल पार्क में स्तनधारियों की करीब 35 प्रजातियां मौजूद हैं। यहां करीब 24 बंगाल टाइगर हैं। टाइगर आैर हाथी के अलावा यहां गौर, सांभर, जंगली सुअर, भारतीय विशाल गिलहरी, त्रावणकोर उड़ान गिलहरी, जंगली बिल्ली, स्लॉथ बीयर, नीलगिरि तहर, शेर पूंछ मकाक, नीलगिरि लंगूर, सलीम अली के फल बल्ला, धारी गर्दन नेवला और नीलगिरि नेवला भी पाए जाते हैं।

periyar wildlife sanctuary birds

पेरियार नेशनल पार्क में पक्षियों की लगभग 265 प्रजातियां हैं। जिनमें मालाबार ग्रे हॉर्नबिल, नीलगिरी लकड़ी कबूतर, ब्लू पंखों वाला तोता, नीलगिरि फ्लाईकैचर, क्रिमसन समर्थित सनबर्ड और सफेद पेट वाले ब्लू फ्लाईकैचर शामिल हैं। अन्य पक्षियों काले Baza, स्पॉट पेट वाले ईगल उल्लू, नीलगिरि चिड़िया, लिटिल स्पाइडरहंटर, रयुफस पेट वाले हॉक ईगल, ब्राह्मिनी चील, महान हार्नबिल, श्रीलंका Frogmouth, ओरिएंटल डार्टर और काले गर्दन वाले सारस शामिल हैं।

periyar wildlife sanctuary elephant

पेरियार नेशनल पार्क को सालभर कभी विजिट किया जा सकता है। लेकिन सितम्बर से अप्रेल का समय यहां घूमने के लिए काफी अच्छा रहता है।