19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा होटल, होंगे 10 हजार कमरे

सऊदी अरब के मक्का शहर में 233 अरब रुपए की लागत से बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा होटल अबराज कुदाई...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Aug 12, 2016

abraj kudai hotel

abraj kudai hotel

मक्का। दुनिया का सबसे बड़ा होटल सऊदी अरब के मक्का शहर में बनने जा रहा है। अरबाज कुदाई नाम के इस होटल में सबसे ज्यादा 10,000 कमरे होंगे और यह अगली साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह होटल खास तौर पर हज यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है। पूरी दुनिया से हर साल करीब डेढ़ करोड़ हज यात्री मक्का पहुंचते हैं।



दुनिया के इस सबसे बड़े होटल सऊदी अरब के वित्तमंत्रालय के स्वामित्व में है। यह डार अल हंदशाह ग्रुप द्वार तैयार किया जा रहा है। यह मक्का के सेंट्रल जोन के मनफिया एरिया स्थित होगा। जो मक्का हरम से 2 किलोमीटर दूर स्थित है।



ये खासियत बनाएगी दुनिया में खास...
-यह होटल 233 अरब रुपए की लागत से बनेगा।
-इस होटल में कुल 12 मीनारें होंगी और 10,000 कमरे और 70 रेस्टोरेंट होंगे।
-सबसे ऊंचा टावर 45 मंजिला होगा, जबकि सबसे छोटा टावर 30 मंजिला होगा।
-5 नंबर की एक फ्लोर पूरी तरह से सऊदी की रॉयल फैमिली के लिए रिजर्व होगी।
-होटल का गुबंद दुनिया में सबसे ऊंचा गुंबद होगा और इसे मोरक्कन शैली में बनाया जाएगा।
-कम्प्यूटर जेनरेटेड इमेज पर अगर भरोसा किया जाए, तो इस होटल में चार हैलिपैड होंगे।
- गेस्ट्स के पास होटल में बने 70 रेस्टोरेंट्स में से अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुनने का मौका होगा।
- इस होटल में कई कॉन्फ्रेंस हॉल और सुपरबाजार भी होंगे।


- इसका मकसद होटल में ठहरने वालों को खरीदारी की फैसिलिटी देना है।
- 1.4 मिलियन स्क्वेयर मीटर पर बन रहे इस होटल में कंस्ट्रक्शन में 233 अरब रुपए खर्च होंगे।
- अब तक अमेरिका के लास वेगास में बने वेनेशिया को वर्ल्ड का सबसे बड़ा होटल माना जाता था।
- इस होटल में कुल 7,117 कमरे हैं और यह होटल 475 फीट ऊंचा है।



कमरों के मामले में ये दुनिया के 5 टॉप होटल
1.एमजीएम ग्रांड होटल, लास वेगास-6,198 कमरे
2.फस्र्ट वर्ल्ड होटल, मलेशिया-6,118 कमरे
3.लक्सर होटल, लास वेगास-4,400 कमरे
4.मांडले बे रिजार्ट, लास वेगास-4,332 कमरे
5.वेनिस, लास वेगास-4,049 कमरे

ये भी पढ़ें

image